{"_id":"a428d2787663a9ded3d55a4b71b70354","slug":"chamkaur-sahib-started-martyrs-mail-add-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमकौर साहिब में शहीदी जोड़ मेल आरंभ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमकौर साहिब में शहीदी जोड़ मेल आरंभ
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़
Updated Tue, 22 Dec 2015 02:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह के बड़े साहिबजादों व तीन प्यारों समेत 40 सिंहों की शहीदी को समर्पित शहीदी जोड़ मेल श्री चमकौर साहिब के गुरुद्वारा कतलगढ़ में शुरू हो गया। जोड़ मेल के पहले दिन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ कराए। इस मौके पर बड़ी संख्या में संगत गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक हुई और शहीद सिंहों को श्रद्धांजलि दी।
गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी अमरीक सिंह ने अरदास कर जोड़ मेल की शुरुआत की। भाई संगत सिंह दीवान हाल में धार्मिक दीवान सजाए गए। भाई गुरदीप सिंह के रागी जत्थे ने संगत को कीर्तन से निहाल किया।
एसजीपीसी सदस्य परमजीत सिंह लखोवाल व गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर नत्था सिंह ने कहा कि तीन दिन तक चलने वाले शहीदी जोड़ मेल में आने वाली संगत के लिए रिहाइश व लंगरों को विशेष प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
भाई अमरीक सिंह ने कहा कि चमकौर की गढ़ी में गुरु साहिब के साहिबजादों व सिंहों की ओर से लड़ी गई जंग की मिसाल दुनिया के किसी इतिहास में नहीं मिलती है।