फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Captain once again targeted Sidhu, said, the reins of the state cannot be handed over to those who compromise on the security of Punjab

कैप्टन ने सिद्धू पर साधा निशाना: कहा- पंजाब की सुरक्षा से समझौता करने वालों के हाथों में नहीं सौंपी जा सकती प्रदेश की बागडोर

Tue, 01 Feb 2022 09:21 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Tue, 01 Feb 2022 09:21 PM IST
सार

नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के निशाने पर हैं। कैप्टन ने कहा कि पंजाब की सुरक्षा से समझौता करने वालों के हाथों में प्रदेश की बागडोर नहीं दी जा सकती है। 

विज्ञापन
Captain once again targeted Sidhu, said, the reins of the state cannot be handed over to those who compromise on the security of Punjab
कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक बार फिर से नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने स्वार्थ के लिए पंजाब की सुरक्षा के साथ समझौता करने वालों के हाथों में प्रदेश की बागडोर सौंपी नहीं जा सकती है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के जिस सेना प्रमुख के इशारे पर लगभग हर दिन सीमा पर भारतीय सैनिक मारे जा रहे हैं, उनके साथ सिद्धू गले मिलते हैं और पाकिस्तान के पीएम इमरान खान से दोस्ती के दम भरते हैं। कैप्टन मंगलवार को पटियाला के रामलीला मैदान में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि सिद्धू का जनरल बाजवा को गले लगाना और फिर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री द्वारा उन्हें कैबिनेट में बहाल करने की सिफारिश से साफ पता चलता है कि पंजाब और भारत को सीमा पार के दुश्मनों से बचाने के लिए सिद्धू पर भरोसा नहीं किया जा सकता। कैप्टन ने जोर देकर कहा कि भारत-पाकिस्तान के साथ शांति चाहता है लेकिन उसके सामने नहीं झुकेगा और भारतीय सेना किसी भी समय युद्ध लड़ने के लिए तैयार है।
विज्ञापन


चन्नी ने 111 दिनों में कर्ज में 33 हजार करोड़ की वृद्धि की
कैप्टन ने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था इस समय बेहद खराब स्थिति में है, इसे केंद्र के सहयोग की सख्त जरूरत है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पंजाब पर 70,000 करोड़ रुपये का कर्ज है और चरणजीत सिंह चन्नी ने सिर्फ 111 दिन में कर्ज में 33 हजार करोड़ रुपये की वृद्धि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्तीफा देने बाद मोदी ने उन्हें खुद बुलाया था
कैप्टन ने इस मौके पर खुलासा किया कि पंजाब के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद उन्हें खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने फोन किया और दिल्ली आकर मिलने का न्योता दिया था। उनकी दोस्ती पहले से ही मोदी के साथ थी लेकिन अब गठबंधन के बाद यह और पक्की हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed