फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   buland tiranga march, bikram singh majithia, arvind kejriwal, patiala

पाकिस्तान के प्रवक्ता हैं केजरीवाल : मजीठिया

Fri, 07 Oct 2016 03:12 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला Updated Fri, 07 Oct 2016 03:12 PM IST
विज्ञापन
buland tiranga march, bikram singh majithia, arvind kejriwal, patiala
पटियाला में ‌बुलंद तिरंगा मार्च निकालते बिक्रम सिंह मजीठिया। - फोटो : अमर उजाला
लोक संपर्क और रेवेन्यू मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीओके में भारतीय फौज के सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में सबूत मांग कर खुद को पाकिस्तान का प्रवक्ता साबित कर दिया है।
विज्ञापन


इससे साफ होता है कि केजरीवाल को भारतीय फौज की क्षमता पर भरोसा नहीं है। मजीठिया बुधवार को यूथ अकाली दल के नौजवानों की ओर से मोहाली से श्री फतेहगढ़ साहिब से होते हुए पटियाला के वार मेमोरियल तक निकाले गए बुलंद तिरंगा मार्च की अगुवाई करने के मौके पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। मजीठिया शाम करीब साढ़े पांच बजे पटियाला में मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ शाही शहर पहुंचे। मजीठिया ने रोड शो करके कैप्टन के होमटाउन में विधानसभा चुनावों से पहले एक तरह से शक्ति प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


मजीठिया ने इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से बार्डर के नजदीकी गांवों में जाने की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि कैप्टन इस नाजुक दौर में गांवों का दौरा करके राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं। पहले तो कैप्टन कभी सरहदी क्षेत्र के गांवों में गए नहीं। मजीठिया ने कहा कि यह बुलंद तिरंगा मार्च भारतीय फौज की हौसलाफजाई के लिए निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुलंद तिरंगा मार्च पंजाब के अन्य इलाकों में भी निकाला जाएगा। 

यह तिरंगा मार्च मोहाली से शुरू होकर श्री फतेहगढ़ साहिब से होता हुआ पटियाला के वार मेमोरियल पर आकर समाप्त हुआ। मजीठिया ने शहीदी यादगार पर मोमबत्तियां जलाकर भारतीय फौज के जवानों को श्रद्धांजलि भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed