{"_id":"69465ec9c29c161e3e036dc0","slug":"bright-students-of-jeevan-jyoti-school-honored-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala: जीवन ज्योति स्कूल के 122 होनहार स्टूडेंट सम्मानित, पंजाब जेल विभाग के सेवानिवृत एआईजी पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala: जीवन ज्योति स्कूल के 122 होनहार स्टूडेंट सम्मानित, पंजाब जेल विभाग के सेवानिवृत एआईजी पहुंचे
Sat, 20 Dec 2025 02:01 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 20 Dec 2025 02:01 PM IST
सार
सुरिंदर पाल खन्ना ने कहा कि बच्चों के उजले, सेहतमंद और सुरक्षित भविष्य के लिए पेरेंट्स, टीचर्स और समझदार लोगों को उन्हें विनम्रता, सहनशीलता, सब्र, शांति और फर्ज के गुणों के बारे में जानकारी देने की कोशिश करनी चाहिए।
विज्ञापन
जीवन ज्योति स्कूल के होनहार स्टूडेंट सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटियाला के जीवन ज्योति मॉडल हाई स्कूल ने अपने 122 होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए एक खास कार्यक्रम रखा। जिसमें पंजाब पुलिस ट्रैफिक एजुकेशन सेल की इंस्पेक्टर सरबजीत कौर और पंजाब जेल विभाग के सेवानिवृत एआईजी सुरिंदर पाल खन्ना ने स्टूडेंट्स और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया।
इस मौके पर सुरिंदर पाल खन्ना ने कहा कि बच्चों के उजले, सेहतमंद और सुरक्षित भविष्य के लिए पेरेंट्स, टीचर्स और समझदार लोगों को उन्हें विनम्रता, सहनशीलता, सब्र, शांति और फर्ज के गुणों के बारे में जानकारी देने की कोशिश करनी चाहिए। इस मौके पर डिजास्टर मैनेजमेंट, फर्स्ट एड, फायर सेफ्टी ट्रेनर काका राम वर्मा और बिजली बोर्ड के पूर्व स्पेशल प्राइवेट सेक्रेटरी आरके खन्ना ने कहा कि बढ़ती बीमारियों और हादसों को देखते हुए बच्चों को और उनके ज़रिए पेरेंट्स को हादसों, घटनाओं से बचने और कीमती जान, माल, रिश्तों को बचाने के लिए जानकारी देने की कोशिश करनी चाहिए। इस मौके पर मौजूद पेरेंट्स ने जीवन ज्योति स्कूल के प्रिंसिपल और टीचर्स का शुक्रिया अदा किया। प्रिंसिपल शतृप्ता खन्ना और स्कूल हेड निसी ने उनका धन्यवाद किया।