फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   book release, ajoka phone sansar, punjabi university, patiala

पाठकों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी ‘अजोका फोन संसार’ : वीसी

Thu, 18 Aug 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला Updated Thu, 18 Aug 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
book release, ajoka phone sansar, punjabi university, patiala
पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में डा. सीपी कंबोज की पुस्तक रिलीज करते वीसी डा. जसपाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला
पंजाबी यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम दौरान वीसी डा. जसपाल सिंह ने डा. सीपी कंबोज की स्मार्ट फोनों के बारे में लिखी पुस्तक ‘अजोका फोन संसार’ का विमोचन किया।
विज्ञापन


इस मौके पर वीसी ने कहा कि टेक्नोलॉजी के सबसे आधुनिक विषय के बारे में पंजाबी मेें रचित यह पुस्तक पाठकों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी। पंजाबी की तकनीकी शब्दावली बनाने के क्षेत्र में और काम करने की जरूरत है। 
विज्ञापन


इस मौके पर जाने-माने भाषा वैज्ञानिक डा. जोगा सिंह ने कहा कि कंप्यूटर की तकनीकी शब्दावली को लेखक ने बनाने के साथ-साथ इस्तेमाल करके दिखाया है। ऐसी शब्दावली पंजाबी के स्टूडेंट्स के पाठ्यक्रम का हिस्सा होनी चाहिए। कंप्यूटर लेखक व कालमनवीस डा. सीपी कंबोज ने कहा कि उसकी यह इच्छा थी कि वह पंजाबी की शब्दावली वाला कोई काम करें। यह पुस्तक उन पंजाबी कंप्यूटर के बाबा बोहड़ व अपने पीएचडी के गाइड डा. गुरप्रीत सिंह लहल की प्रेरणा से लिखी है और पुस्तक को पंजाबी शब्दावली का जामा पहनाने के लिए उनके बड़े भाई ओंकार सिंह का बड़ा योगदान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फाजिल्का जिले के गांव लाधुका मेंजन्मे डा. कंबोज अब तक 28 पुस्तकें और अखबारों के लगातार कालमों के रूप में 3000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। पुस्तक रिलीज के मौके पर रजिस्टरार डा. देविंदर सिंह, डीन रिसर्च डा. एएस चावला, आरटीआई सेल के इंचार्ज डा. गुरचरन सिंह, कार्यकारी इंजीनियर मनजीत सिंह और ओंकार सिंह शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed