फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Bollywood actor Joan Ibrahim praised Punjab Police by tweeting

बॉलीवुड अभिनेता जान इब्राहिम ने ट्वीट कर पंजाब पुलिस की तारीफ की

Fri, 07 May 2021 09:46 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
Bollywood actor Joan Ibrahim praised Punjab Police by tweeting
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता जान इब्राहिम ने पंजाब पुलिस की तारीफ करते हुए एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि पंजाब के जिला पटियाला के पातड़ां इलाके में एक बहुत ही दुखी कर देने वाली खबर सामने आई कि एक युवक ने 12 बोर की राइफल से कुत्ते को गोली मार दी। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिस तेजी के साथ पंजाब की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को नामजद करने के बाद उसे गिरफ्तार किया, यह वाकई सराहनीय है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि थाना पातड़ां के अधीन पड़ते गांव दुताल के रहने वाले आरोपी तरनजोत सिंह की एक वीडियो वायरल हुई थी। इसमें वह 12 बोर की राइफल के साथ एक कुत्ते को गोली मारता दिखाई दे रहा था। गोली लगने से कुत्ते की मौत हो गई थी। वायरल वीडियो मेनका गांधी के पास पहुंचने पर पेटा के प्रतिनिधि मीत अशर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। जान इब्राहिम ने अपने ट्वीट में आरोपी के खिलाफ हुई कार्रवाई के लिए पटियाला के एसएसपी विक्रमजीत दुग्गल की भी तारीफ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed