{"_id":"60f70c718ebc3e73587ccf7f","slug":"bjp-leader-meets-union-minister-gadkari-patiala-news-pkl4207805125","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से की मुलाकात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के सीनियर नेता और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट नाभा के पूर्व चेयरमैन गुरतेज सिंह ढिल्लों ने पटियाला के लिए घोषित दो फोरलेन रोड प्रोजेक्ट संबंधी केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली में उनके निवास पर विशेष मुलाकात की। इस मौके गडकरी ने आश्वासन दिया कि इन प्रोजेक्टों के संबंध में पंजाब सरकार से जल्द ही डीपीआर मांगी जाएगी, ताकि प्रोजेक्टों पर काम जल्द शुरू हो सके। ढिल्लों ने बताया कि पटियाला से सरहिंद रोड और पटियाला से नाभा रोड रोहटी पुल तक को फोरलेन करवाया जाना है। पटियाला-सरहिंद रोड को फोरलेन करवाने पर 110 करोड़ और पटियाला-नाभा रोड को फोरलेन करवाने पर 32.52 करोड़ रुपये की लागत आएगी। उन्होंने कहा कि इन दोनों मार्गों पर ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण भारी वाहनों को अक्सर परेशानियों का सामना करना पड़ता है, पर अब फोरलेन होने के बाद राहगीरों को बड़ी राहत मिलेगी।
बैठक में ढिल्लों ने केंद्र सरकार के भारत माला प्रोजेक्ट (जम्मू कटड़ा एक्सप्रेस वे) के संबंध में पंजाब सरकार पर आरोप लगाया कि प्रोजेक्ट के संबंध में एक्वायर होने वाली जमीनों के अवार्ड कम पास कर केंद्र को भेज रही है, जिस कारण किसानों में रोष है। जवाब में केंद्रीय मंत्री गडकरी ने ढिल्लों को भरोसा दिलाया की पंजाब के किसानों के साथ धोखा नहीं होने दिया जाएगा और उनको मुआवजा दिलाया जाएगा।