{"_id":"60fd5c2a8ebc3e789e0619d3","slug":"bike-riding-father-son-died-due-to-car-collision-patiala-news-pkl4212469174","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत
विज्ञापन
पटियाला। पटियाला-सरहिंद रोड पर रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पिता व पुत्र को टक्कर मार दी, जिससें दोनों की मौत हो गई। आरोपी कार चालक को लोगों ने मौके पर ही काबू कर लिया। भड़के लोगों ने चालक की पिटाई की, लेकिन पुलिस ने लोगों से छुड़ाकर आरोपी को कार में बिठाकर ले गई। इस मामले में थाना त्रिपड़ी में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान मनजीत सिंह (45) और जसमीत सिंह (15) निवासी शेर-ए-पंजाब मार्केट के तौर पर हुई है।
मनजीत सिंह के चचेरे भाई अमरिंदर सिंह ने बताया कि उसका भाई दवाओं की दुकान पर सप्लाई करने का काम करता था। शनिवार को मनजीत सिंह व उनका बेटा जसमीत सिंह राडा साहिब गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के लिए गए थे। रात काफी होने कारण वापसी में दोनों गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब में ही ठहर गए। जहां से वह सुबह एक अन्य व्यक्ति को सरहिंद रोड पर उसके घर छोड़ने गए थे। जब वह सुबह करीब सात बजे वापस आ रहे थे तो सरहिंद रोड पर हेमकुंट पेट्रोल पंप के नजदीक पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में मनजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटे जसमीत की अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा काफी भयानक था। तेज रफ्तार कार मोटरसाइकिल सवारों को काफी दूर तक घसीटती हुई ले गई। मरने वाले मनजीत सिंह के परिजनों के मुताबिक वह घर में अकेला ही कमाने वाला था। वह अपने पीछे बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी व एक बेटी को छोड़ गया है।