फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Bicycle tour, bicycle tour of the Congress, the bicycle trip Chamkaur Sahib at Talwandi Sabo, Ropar

साइकिल यात्रा में शामिल होने वालों को मिलेगी नौकरी: चन्नी

Wed, 28 Sep 2016 02:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़ Updated Wed, 28 Sep 2016 02:39 PM IST
विज्ञापन
Bicycle tour, bicycle tour of the Congress, the bicycle trip Chamkaur Sahib at Talwandi Sabo, Ropar
श्री चमकौर साहिब से तलवंडी साबों तक की साइकिल यात्रा पर रवाना होते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
पंजाब विधान सभा में विपक्ष के नेता चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में श्री चमकौर साहिब से तलवंडी साबों के लिए साइकिल यात्रा शुरू हुई। जवानी संभाल यात्रा के बैनर तले शुरू हुई इस साइकिल रैली को पंजाब कांग्रेस के सचिव इंचार्ज हरीश चौधरी और ऑल इंडिया युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राजा वडिंग ने झंडी देकर रवाना किया।
विज्ञापन


चन्नी ने कहा कि यह पहली यात्रा है। इसके बाद दो और साइकिल यात्राएं निकाली जाएंगी। उन्होंने दावा किया कि साइकिल यात्रा में हिस्सा लेने वाले लोगों को कांग्रेस की सरकार बनने पर नौकरियां दी जाएंगी। ऑल इंडिया युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राजा वडिंग ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनने पर चन्नी पहले वजीर के तौर पर शपथ लेंगे। उनके पास चार विभाग होंगे। 
विज्ञापन


वडिंग ने संबोधन के दौरान चरणजीत सिंह चन्नी को कहा कि वजीरी लेने के बाद वह हलके के लोगों के कामों को पहल के आधार पर करने को तरजीह दें। उन्होंने कहा कि किते लोकां नू कनून ना समझाउण लग जायेयो इहना दे कम्मा ते घूगियां मार दियो। वडिंग ने कहा कि यह साइकिल यात्रा शहीद भगत सिंह को समर्पित है। मौके पर पंजाब कांग्रेस के सचिव इंचार्ज हरीश चौधरी ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह और अरविंद केजरीवाल में क्या अंतर है। इसे पंजाब के लोगों को समझने की जरूरत है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


राजा वडिंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कनवीनर अरविंद केजरीवाल झूठ बोल रहे हैं। पंजाब में सब कुछ मुफ्त कर पंजाब नहीं चल सकता। एक दिन आर्थिक इमरजेंसी लग जाएगी और हालात संभाले नहीं जाएंगे। अकाली दल जो गांवों में पैसा बांट रहा है यह लोन लेकर बांटा जा रहा है।


उन्होंने कहा कि आने वाले समय में युवा कांग्रेस के लिए प्रत्याशियों की सूची कैप्टन अमरिंदर सिंह और सोनिया गांधी को दी जाएगी। चन्नी ने बताया कि यह जागरूकता मुहिम श्री दमदमा साहिब, तलवंडी साबो में 3 अक्तूबर को संपूर्ण होगी। यात्रा प्रति दिन औसतन 45 किमी का सफर तय करेगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed