फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Bhola wanted to be as Don Daud

दाऊद जैसा डॉन बनना चाहता था भोला

Thu, 14 Nov 2013 10:58 PM IST
अमर उजाला, पटियाला
अमर उजाला, पटियाला Updated Thu, 14 Nov 2013 10:58 PM IST
विज्ञापन
Bhola wanted to be as Don Daud
सिंथेटिक ड्रग रैकेट के मुख्य सरगना जगदीश भोला ने पुलिस को हिरासत के दौरान पूछताछ में बताया कि वह जुर्म की दुनिया में बड़ा नाम कमाने के लिए अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से प्रेरित था।
विज्ञापन


वह उस जैसा बनना चाहता था। 2008 में भोला को मुंबई में 25 किलो आइस ड्रग के साथ गिरफ्तार किया गया था, इसी आरोप में मुंबई की जेल में बंद किया गया। यहां वह दाऊद इब्राहिम के करीबी साथी अबू सलेम और मुस्तफा दोसा के बहुत नजदीक हो गया था। इसी कारण जेल में बहुत सारी सुविधाएं लेने में सफल हुआ था।
विज्ञापन


एसएसपी हरदियाल सिंह मान ने बताया कि भोला से पूछताछ में उसके कनाडा स्थित संबंधों के बारे में भी खुलासा हुआ है जिनके जरिये वह सिंथेटिक ड्रग आइस आस्ट्रेलिया को एयर कार्गो के जरिए भेजता था। यह ड्रग केलों के पाउडर में मिलाई जाती थी, जिससे यह पकड़ी न जा सके। ड्रग स्मगलिंग करने के पेचीदा ढंग इस्तेमाल किए जाते थे। पुलिस भोला से और भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंथेटिक ड्रग सप्लायर अमृतसर का होटल मालिक और कारोबारी काबू
पटियाला। एसएसपी ने बताया कि जगदीश भोला से पूछताछ के आधार पर पटियाला पुलिस ने वीरवार को सिंथेटिक ड्रग आइस को बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले रसायनों की सप्लाई करने वाले दो प्रमुख व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार जगजीत सिंह चाहल निवासी रोमाना चक तहसील बाबा बकाला जिला अमृतसर का निवासी है। उसके कई तरह के व्यापार हैं।

उसको 0001 नंबर वाली लग्जरी कारें रखने का शौक है। मनजिंदर सिंह औलख उर्फ बिट्टू औलख निवासी गांव प्रीतलड़ी थाना लोपोके जिला अमृतसर का रहने वाला है। मनजिंदर एक प्रमुख होटल कारोबारी है। वह अमृतसर में कचहरी रोड पर स्थित संयोग का मालिक है।  
 
बद्दी और पठानकोट की फैक्टरियों पर छापे
एसएसपी हरदियाल सिंह मान ने बताया कि जगजीत सिंह चाहल उक्त रसायनों का उत्पादन करने वाली तीन फैक्टरियां चला रहा था। इनमें गैरकानूनी ढंग के साथ यह रसायन मेडिसिन क्षेत्र के बजाय आइस तैयार करने के लिए सप्लाई किए जाते थे। चाहल की बेनकाब हुईं।

ये फैक्टरियां एमबीपी फार्मास्युटिकल लिमिटेड बद्दी, मोनटेक बायो फार्मा लिमिटेड बद्दी और ट्यूलिप फार्मूलेशंस, डमटाल नजदीक पठानकोट में हैं। इन फैक्टरियों पर छापामारी की गई है, इनमें से बरामद सारे स्टाक और सामान की जांच की जा रही है। चाहल के पास से दो करोड़ की दो किलो सुडोएफडराइन और सवा करोड़ की 250 ग्राम आइस बरामद की गई है।


मनजिंदर सिंह औलख उर्फ बिट्टू औलख से दो करोड़ की कीमत की सुडोएफडराइन बरामद की गई है। चाहल किसी और व्यक्ति के जरिये भोला को यह रसायन सप्लाई करता था। उस व्यक्ति की पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए कोशिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed