फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Beti Bachao campaign will be successful intelligence services: Jyani

बेटी बचाओ मुहिम सफल बनाने को खुफिया की लेंगे सेवाएं : ज्याणी

Fri, 25 Dec 2015 03:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर Updated Fri, 25 Dec 2015 03:11 PM IST
विज्ञापन
Beti Bachao campaign will be successful intelligence services: Jyani
स्वास्थ्य मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी ने कहा कि प्रदेश में बेटी बचाओ मुहिम को और सफल बनाने के लिए सरकार जल्द ही खुफिया तंत्र की सेवाएं लेने जा रही है, ताकि भ्रूण जांच करने वाले अल्ट्रासाउंड के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई को अंजाम दिया जा सके। वीरवार को ज्याणी गांव घाबदां में पुर्नावास केंद्र का उद्घाटन करने पहुंचे हुए थे और पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि खुफिया एजेंसी दस जनवरी से अपना काम राज्यभर में शुरू कर देगी। भ्रूण हत्या के मामले में जो भी पकड़ा जाएगा उसके खिलाफ बनती सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब में नशा करने वाले युवाओं की इतनी संख्या नहीं है जितनी विरोधी दल बता रहे हैं लेकिन फिर भी सरकार इन मुट्ठीभर गुमराह हुए नौजवानों को नशे की दलदल से निकालने के लिए उनके लिए पुनर्वास केंद्रों का प्रबंध कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक जिले में नशा मुक्ति केंद्र और पुनर्वास केंद्र खोले जा रहे हैं। अब तक 22 नशा मुक्ति केंद्र खोले जा चुके हैं और सत्रह पुनर्वास केंद्र बन चुके हैं।

पीजीआई पंजाब में नशा करने वाले व्यक्तियों का सर्वेक्षण कर रहा है, जिससे सही तस्वीर सामने आ जाएगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों तथा इन केंद्रों में स्टाफ की कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने भवानीगढ़ के सरकारी अस्पताल को अपग्रेड करके यहां अल्ट्रासाउंड मशीन तथा अन्य डाक्टर तैनात करने का ऐलान भी किया।


इस मौके पर मुख्य संसदीय सचिव प्रकाश चंद गर्ग, सेहत विभाग के डायरेक्टर एचएस बाली, एडीसी अरविंद कुमार, भाजपा के जिलाध्यक्ष जोगी राम, रिपुदमन सिंह ढिल्लों, सतवंत सिंह पूनिया, सिविल सर्जन डा. सुबोध गुप्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed