फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Basketball championship, winning the Chandigarh police ITB, colorful program termination, Patiala

उत्तर-पश्चिम फ्रंटियर चंडीगढ़ आईटीबी पुलिस ने बास्केटबॉल चैंपियनशिप जीती

Sat, 19 Nov 2016 03:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 19 Nov 2016 03:19 PM IST
विज्ञापन
 Basketball championship, winning the Chandigarh police ITB, colorful program termination, Patiala
टियाला में 51वीं वाहिनी आईटीबी पुलिस कैंपस में आयोजित बास्केटबाल चैंपियनशिप के विजेताओं को सम्मानित करते मुख्य मेहमान। - फोटो : अमर उजाला
पटियाला के राजपुरा रोड स्थित फियरलेस 51वीं वाहिनी इंडियन तिब्बत बार्डर पुलिस कैंपस में आयोजित आईटीबी पुलिस इंटर फ्रंटियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप रंगारंग कार्यक्रम के साथ समाप्त हो गई। इस चैंपियनशिप में उत्तर-पश्चिम फ्रंटीयर चंडीगढ़ विजेता रही, जबकि उत्तरी सीमा, देहरादून ने उप विजेता ट्राफी जीती। 
विज्ञापन


आईटीबी पुलिस की विभिन्न सीमाओं और भारत में आतंकवादियों प्रभावित राज्यों में तैनात पांच टीमों ने आईटीबी पुलिस परिसर में आयोजित इस चैंपियनशिप में भाग लिया। समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि एसपी सिंह, उप महानिरीक्षक उत्तर पश्चिम सीमांत मुख्यालय चंडीगढ़ रहे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस तरह के खेलों से जवान शारीरिक रूप से फिट रहने के साथ-साथ तनाव मुक्त भी रहते हैं और यह मंच युवा नवोदित खिलाड़ियों को केंद्रीय आईटीबी पुलिस राष्ट्रीय स्तर टीम के लिए चयनित होने के लिए के लिए मंच प्रदान करता है। उन्होंने विजेता टीम और विभिन्न स्थानों से पहुंचे खिलाड़ियों को बधाई दी और उन्हें सुझाव दिया की अभ्यास जारी रखें, ताकि अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में भाग ले सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रीतम सिंह सैनानी फियरलेस 51वीं वाहिनी को इस तरह के टूर्नामेंट के आयोजन के लिए धन्यवाद व आभार प्रकट किया। डॉ अनिल कुमार (एसएमओ), गिरीश बाबू (इंजीनियर), शिव शंकर,  दीपक शर्मा, और कई अन्य अधीनस्थ अधिकारियों और फियरलेस 51 के जवान भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed