फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Bank workers on strike in Lahore, over four thousand bank employee, are on strike, Patiala

पटियाला में चार हजार से अधिक बैंक कर्मचारी व अधिकारी हड़ताल पर रहे

Sat, 30 Jul 2016 02:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 30 Jul 2016 02:46 PM IST
विज्ञापन
Bank workers on strike in Lahore, over four thousand bank employee, are on strike, Patiala
पटियाला में रोष मार्च करते हड़ताल पर रहे बैंक कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
सरकार की ओर से बैंकिंग सुधारों के नाम पर निजीकरण, सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंकों के विलय तथा अधिग्रहण के खिलाफ शुक्रवार को जिले में 4000 से अधिक बैंक कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर रहे। इस दौरान बैंकिंग गतिविधियां पूरी तरह से बाधित रहीं। एटीएम में नकदी खत्म रही और चेकों की क्लीयरेंस नहीं हो सकी। हड़ताल के कारण जिले में 500 करोड़ के चेकों का भुगतान नहीं हो सका।
विज्ञापन


इस मौके पर स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, प्रधान कार्यालय के समक्ष एक रैली का आयोजन किया गया। साथ ही बाजारों से रोष प्रदर्शन भी निकाला गया। जिसमें बड़ी गिनती में बैंक कर्मचारियों, अधिकारियों ने हिस्सा लिया। रैली को संबोधित करते हुए एसके गौतम महासचिव पंजाब बैंक कर्मचारी फेडरेशन एवं संयुक्त सचिव, एआईबीईए ने डूबंत ऋणों की वसूली करने व डिफाल्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय सरकार सहयोगी तथा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का विलय कर रही है।
विज्ञापन


विनोद शर्मा, महासचिव, एआईबीओए (पंजाब राज्य समिति), यादविंदर गुप्ता महासचिव, एसबीओपी कर्मचारी संघ (पंजाब) ने कहा कि केंद्र सरकार कारपोरेट समर्थित नीतियां लागू कर रही है जबकि आम जनता की अनदेखी कर रही है। कहा कि दो सितंबर को केंद्रीय ट्रेड यूनियंस के साथ बैंक हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed