फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   badminton tournament, laddakh, patiala

लद्दाख ने अंतर क्षेत्रीय अधिकारी बैडमिंटन टूर्नामेंट जीता

Thu, 14 Jul 2016 03:28 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला Updated Thu, 14 Jul 2016 03:28 PM IST
विज्ञापन
badminton tournament, laddakh, patiala
पटियाला में आयोजित अंतर क्षेत्रीय अधिकारी बैडमिंटन टूर्नामेंट के विजेता विजयी चिन्ह बनाते हुए। - फोटो : अमर उजाला
डीएमडब्ल्यू इंडोर स्टेडियम में आयोजित अंतर क्षेत्रीय अधिकारी बैडमिंटन टूर्नामेंट क्षेत्रीय मुख्यालय लद्दाख ने जीत लिया, जबकि क्षेत्रीय मुख्यालय दिल्ली रनरअप रहा।
विज्ञापन


इस टूर्नामेंट में भारत तिब्बत सीमा पुलिस के क्षेत्रीय मुख्यालय दिल्ली, लद्दाख और श्रीनगर के राजपत्रित अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस टूर्नामेंट में राजेंद्र सिंह विश्ट सिंगल ओपन में विजेता घोषित किए गए, वहीं बलजिंदर सिंह, सेनानी 26वीं वाहिनी लुधियाना ने रनरअप ट्राफी हासिल की। ओपन डबल चैंपियनशिप अजय कश्यप सहायक सेनानी और राजेंद्र विश्ट सहायक सेनानी लद्दाख क्षेत्र ने जीती। वहीं विनय शर्मा सहायक सेनानी दिल्ली क्षेत्र वेटरन सिंगल चैंपियनशिप में विजेता रहे। इस मौके पर खास तौर से आफिसर कमांडिंग (पीआर) 51वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल डा. जोग भाटिया मौजूद रहे। 
विज्ञापन


इस टूर्नामेंट के समापन के मौके पर मुख्य अतिथि प्रीतम सिंह सेनानी फियरलेस 51वीं वाहिनी पटियाला रहे। उन्होंने कहा कि इस तरह की खेलकूद की प्रतियोगिताएं होती रहनी चाहिए। यह अधिकारियों को न केवल फिट रखने में मदद करती हैं, बल्कि उनका तनाव भी दूर करती हैं। उन्होंने अपील की कि अधिकारी अखिल भारतीय अंतर फ्रंटियर चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए अपने अभ्यास को जारी रखें। इस मौके पर पद्म सिंह बग्गा, शिव शंकर, आलोक सिंह, दीपक शर्मा, विनय शंकर त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed