{"_id":"183b905cbc5a82418148dfc1486bd974","slug":"auto-driver-attack-student-with-turn-screw-holes-in-lungs","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो वाले ने छात्रा को मारा पेचकस, फेफड़े में छेद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटो वाले ने छात्रा को मारा पेचकस, फेफड़े में छेद
अमर उजाला, पटियाला
Updated Sat, 12 Oct 2013 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला में लूट के इरादे से पंजाबी यूनिवर्सिटी की छात्रा को शनिवार सुबह एक आटो चालक ने किडनैप कर लिया। विरोध करने पर आटो वाले ने पेचकस से कई वार करके लड़की को गंभीर घायल कर दिया। इससे लड़की के फेफड़े में छेद हो गया।
गंभीर हालत में उसे राजिंदरा अस्पताल दाखिल कराया गया। उसका आप्रेशन करके फेफड़े में ट्यूब डाली गई है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किडनैप और लूटपाट के आरोप में केस दर्ज किया है।
एसएसपी हरदियाल सिंह मान ने कहा कि आरोपी की पहचान करके उसकी गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी। अष्टमी के दिन कन्या पूजन के दौरान हुई इस वारदात से लोग स्तब्ध हैं।
विज्ञापन
मामले के जांच अधिकारी सदर थाने के इंचार्ज हरमनप्रीत सिंह चीमा ने बताया कि मनप्रीत कौर (22) निवासी खन्नौरी नजदीक पातड़ां पंजाबी यूनिवर्सिटी में एमएससी पहले साल की स्टूडेंट है।
शनिवार तड़के करीब साढ़े पांच बजे वह खन्नौरी के लिए बस पकड़ने को यूनिवर्सिटी के बाहर आटो में बैठी। उसके हाथ में एक बैग और पर्स था। कुछ दूर आकर आटो चालक ने कहा कि उसे साधु बेला डेरे से दो लड़कियां और बैठानी हैं। यह कहते हुए उसने आटो साधु बेला की तरफ मोड़ दिया। उसने सुनसान जगह पर आटो रोक कर लड़की से बैग और पर्स छीनने की कोशिश की।
पुलिस के मुताबिक लड़की के हाथों में मेहंदी लगी थी। इससे आरोपी को लगा कि उसके पास गहने भी होंगे। लड़की के विरोध करने पर आटो चालक ने लड़की पर पेचकस के साथ निर्ममता से 7-8 वार किए। कुछ वार लड़की के कंधे पर लगे। शोर मचाने पर लड़की के मुंह में पेचकस मार दिया।
इससे लड़की के गले में गहरी चोट लगी। पेचकस से लड़की के फेफड़ों में छेद हो गया। लड़की को गंभीर जख्मी करके आटो चालक उसके पर्स से करीब 700 रुपये और मोबाइल लेकर फरार हो गया। बाद में राहगीरों ने लड़की को राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया। जहां उसका आप्रेशन करके फेफड़े में ट्यूब डाली गई है।
उधर पुलिस ने फरार आटो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। खबर लिखे जाने तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी और न ही पहचान हो सकी थी।