{"_id":"6220e7daa0d3201bfa376c3b","slug":"attack-on-two-brothers-in-pu-patiala-news-pkl443648885","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला : पीयू में दो भाइयों पर हमला... 21 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला : पीयू में दो भाइयों पर हमला... 21 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला। पंजाबी यूनिवर्सिटी (पीयू) में ईवीएम मशीनें रखी होने के बावजूद परिसर की सुरक्षा में सेंध लगाते हुए दो सगे भाइयों पर हमला करने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने मारपीट करने के साथ जान से मारने की धमकियां दीं। वारदात बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने घायल बिक्रमजीत सिंह के बयान पर छह लोगों को नामजद करने के अलावा 15 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पीड़ित यूनिवर्सिटी छात्र बिक्रमजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपी गुलाब सिंह निवासी गांव दोदा जिला मुक्तसर साहिब ने उसे फोन कर पीयू स्थित यूएफसी कैंटीन में बुलाया। जब वह अपने भाई मिलवरतन सिंह के साथ पहुंचा तो वहां गुलाब सिंह समेत जगमेल सिंह निवासी गांव वाडा दराका जिला फरीदकोट, काला निवासी गांव थांदेवाला जिला मुक्तसर साहिब, गुरजीत सिंह, राजविंदर सिंह निवासी गांव मता जिला फरीदकोट राम और करीब 10 अन्य अज्ञात मौजूद थे। उन्होंने वहां उनसे मारपीट की और धमकियां देते हुए गाड़ियां लेकर यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट के साथ बनी पार्किंग से भाग निकले।
पीयू के सिक्योरिटी प्रभारी गुरतेज सिंह ढिल्लों का कहना है कि इस मामले में किसी यूनिवर्सिटी छात्र की मिलीभगत सामने आई, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।