{"_id":"abda880023e74853b94d7328083a9127","slug":"assembly-elections-medical-practitioners-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव लड़ेंगे मेडिकल प्रैक्टिसनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव लड़ेंगे मेडिकल प्रैक्टिसनर
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़
Updated Sat, 26 Dec 2015 02:50 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल प्रैक्टिसनर एसोसिएशन पंजाब ने शुक्रवार को शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा के दफ्तर का घेराव किया। साथ ही सूबा प्रधान डॉ. रमेश बाली ने विधानसभा चुनाव में खंडूर साहिब सीट पर अपना प्रत्याशी उतारने का एलान किया। इस दौरान मेडिकल प्रैक्टिसनरों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी भड़ास निकाली।
सूबा प्रधान डॉ. रमेश बाली ने कहा बादल सरकार उनके 25 ुर्ष पुराने मसले को जान बुझकर लटका रही है।बाली ने कहा कि एसोसिएशन की ओर से विधानसभा चुनाव खंडूर साहिब सीट पर प्रत्याशी उतारा जाएगा। चुनाव में नशे की पोल खोलने का साथ सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में लोगों को बताया जाएगा।
सतनाम दुआ को खंडूर साहिब के चुनाव मैदान से उतारा जाना लगभग तैय है। उन्होंने कहा कि 7 जनवरी को खंडूर साहिब में रैली कर प्रत्याशी के नाम का एलान किया जाएगा।
विज्ञापन
बाली ने कहा कि मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल के साथ वह 46 बार मीटिंगों कर चुके हैं। बीती 14 दिसंबर को मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा की कोठी में हुई मीटिंग में कहा था कि 10वीं पास और 10 सालों का तजुर्बा नीति तय कर प्रशिक्षण कराने के लिए जल्द ही नीति बनाई जाएगी।
स्टेट समिति मेंबर डॉ. राजेश शर्मा, सतनाम दिल, बलकार सिंह, माघ सिंह, सुखदेव भाबड़ी, जिला रोपड़ के प्रधान डॉ वेद प्रकाश हीरा, शहीद भगत सिंह नगर के प्रधान डॉ. गुरदेव सिंह, सुरिंदरपाल ने कहा कि जब तक सरकार हमारे मसले को हल नहीं करती तब तक पूरे पंजाब में प्रदर्शन और धरने जारी रहेंगे।