{"_id":"588724c34f1c1b403fcf49b9","slug":"anti-polio-from-january-29-to-31-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलियो ड्राप्स पिलाने के लिए तीन दिवसीय विशेष मुहिम 29 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलियो ड्राप्स पिलाने के लिए तीन दिवसीय विशेष मुहिम 29 से
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Tue, 24 Jan 2017 03:26 PM IST
विज्ञापन
पोलियो बॉक्स
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में पांच साल की आयु तक के बच्चों को पोलियो ड्राप्स पिलाने की विशेष मुहिम 29 जनवरी से शुरू होने जा रही है। यह 31 जनवरी तक चलेगी। इस दौरान जिले की सभी जगहों को कवर किया जाएगा, ताकि कोई भी बच्चा इनसे वंचित न रह जाए।
एडीसी संदीप हंस ने बताया कि जिले में इस मुहिम के तहत करीब दो लाख 19 हजार 334 बच्चों को ड्राप्स पिलाई जानी हैं और सभी विभाग आपस में तालमेल रखते हुए सारे प्रबंधों को यकीनी बनाएं।
इस संबंधी 1907 टीमों का गठन किया गया है और 909 बूथ स्थापित करने के अलावा 1818 टीमें, जिले के तीन लाख 74 हजार 15 घरों में जाकर बच्चों को ड्राप्स पिलाएंगी। 29 जनवरी को जहां बूथों पर पल्स पोलियो ड्राप्स पिलाई जाएंगी। वहीं 30 और 31 जनवरी को घर-घर जाकर ड्राप्स पिलाई जाएंगी।
विज्ञापन
एडीसी ने हिदायत की है कि इस मुहिम के तहत भट्ठों पर काम करने वाले मजदूरों के बच्चों, रिक्शा चालकों, झुग्गियों में रहने वाले लोगों के बच्चों, फैक्ट्रियों व निर्माणाधीन इमारतों के कर्मचारियों के बच्चों को सौ फीसदी कवर करने को यकीनी बनाया जाए।