{"_id":"613398938ebc3e07491698a7","slug":"another-case-registered-on-the-robbery-bride-gang-patiala-news-pkl4256825105","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरी दुल्हन गैंग पर कसा शिकंजा, एक और केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुटेरी दुल्हन गैंग पर कसा शिकंजा, एक और केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला। पंजाब व हरियाणा के युवकों साथ शादियां करके बाद उनको लूटकर फरार होने वाली लुटेरी दुल्हन व उसके गैंग के खिलाफ थाना जुल्कां पुलिस ने शिकंजा कसते हुए शनिवार को एक और केस दर्ज कर लिया है। यह केस हरियाणा के झज्जर निवासी एक युवक की शिकायत पर दर्ज हुआ है। इस केस में लुटेरी दुल्हन वीरपाल कौर, बिचौलन उमा निवासी कैथल हरियाणा व गिरोह का सरगना रणवीर सिंह राणा निवासी ढडरियां तो नामजद है ही और साथ ही पांच नए आरोपियों लीलो निवासी कनसाला जिला रोहतक हरियाणा, संतोष, अंकुर दोनों निवासी गरौंडा जिला पानीपत हरियाणा, चरनदास व उसकी पत्नी निवासी पिहोवा हरियाणा को भी नामजद किया गया है। फिलहाल सामने आए गैंग के नए आरोपियों में से किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
थाना जुल्कां के इंचार्ज प्रदीप सिंह बाजवा ने बताया कि नवीन कुमार निवासी गांव दिसौर खेड़ी जिला झज्जर हरियाणा ने शिकायत की है कि वह ड्राइवरी करता है। करीब दो महीने पहले वह देवीगढ़ में रिश्तेदारी में विवाह समागम में हिस्सा लेने आया था। वहां आरोपियों की उससे मुलाकात हुई। वह ओवरएज हो चुका था, लेकिन अविवाहित था। आरोपियों ने उसे झांसा दिया कि अगर वह लुटेरी दुल्हन वीरपाल कौर को डेढ़ लाख रुपये की मदद करेगा, तो उसकी शादी वीरपाल से करा देंगे। 29 जुलाई 2021 को पैसे लेने के बाद वीरपाल कौर ने नवीन कुमार से शादी कर ली। इसके कुछ दिन बाद अपनी मां के बीमार होने का बहाना बनाकर वह नवीन कुमार के घर से चली गई। बाद में झूठा दहेज का पर्चा दर्ज कराने की धमकी देकर उससे और पैसे ले ले लिए। अब तक लुटेरी दुल्हन व गैंग ने उसके साथ करीब ढाई लाख की ठगी की।