{"_id":"8e5ff4e98530aed50c7c4a3740c7e2e8","slug":"angry-over-being-denied-admission-of-students-continue-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाखिला नहीं मिलने से गुस्साए छात्रों का धरना प्रदर्शन जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाखिला नहीं मिलने से गुस्साए छात्रों का धरना प्रदर्शन जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
Updated Tue, 14 Jul 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद ऊधम सिंह सरकारी कालेज में बीए फर्स्ट ईयर में दाखिले की मांग को लेकर पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन (रंधावा ग्रुप) का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। छात्रों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और यूनिवर्सिटी द्वारा बढ़ाई फीस का विरोध किया।
यूनियन की प्रदेश प्रतिनिधि कुलदीप कौर ने धरने को संबोधित करते कहा कि एक तरफ सरकार सौ फीसदी साक्षरता की बात कर रही है और दूसरी तरफ छात्रों को दाखिला नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी साजिश के तहत छात्रों को शिक्षा से वंचित रखने का प्रयास हो रहा है।
इतना ही नहीं, फीसों में भी भारी बढ़ोतरी की जा रही है। उन्होंने मांग की कि बीए में दाखिला लेने वाले सभी इच्छुक छात्रों को दाखिला दिया जाए। इसके लिए पंजाबी यूनिवर्सिटी यहां सीटों में बढ़ोतरी करे और स्टाफ का प्रबंध करे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांग पर गौर नहीं किया तो आने वाले दिनों में संघर्ष को तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
कालेज प्रिंसिपल डॉ. परमिदंर सिंह ने कहा कि आंदोलन कर रहे छात्रों ने उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं बताई है। यदि छात्र दिक्कत बताएंगे तभी उसका समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। कालेज में सीटों की क्षमता के मुताबिक मेरिट के आधार पर दाखिला किया जा रहा है।
यदि यूनिवर्सिटी ने सीटें बढ़ा दी तो ज्यादा दाखिले कर दिए जाएंगे। फिलहाल सीटों व स्टाफ को ध्यान में रखते हुए दाखिला प्रक्रिया जारी है।