फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   An investigation should be launched into the use of gangsters in elections: Sunil Jakhar

चुनावों में गैंगस्टरों के इस्तेमाल की जांच हो: सुनील जाखड़

Fri, 19 Dec 2025 09:17 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 09:17 PM IST
विज्ञापन
An investigation should be launched into the use of gangsters in elections: Sunil Jakhar
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने चुनावों में गैंगस्टरों के कथित इस्तेमाल को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि एक गैंगस्टर द्वारा लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच होनी चाहिए, जिसमें यह दावा किया गया है कि चुनावों के दौरान गैंगस्टरों की मदद ली गई थी। इस संदर्भ में एक गैंगस्टर का वायरल वीडियो भी सामने आया है। प्रेस वार्ता के दौरान जाखड़ ने मुख्यमंत्री से इन आरोपों की तुरंत जांच कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि राजनीति में गैंगस्टरों का प्रवेश लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है। जाखड़ ने पंजाब के युवाओं से आग्रह किया कि वे ऐसे तत्वों को अपना आदर्श न बनाएं, क्योंकि ये समाज के दुश्मन हैं। राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए जाखड़ ने कहा कि वह हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है, और पंजाब आर्थिक रूप से कंगाली के कगार पर है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed