फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   'All the accused in the Patiala violence case should be identified and registered for sedition'

'पटियाला हिंसा मामले के सभी आरोपियों की पहचान कर देशद्रोह का पर्चा दर्ज हो’

Mon, 02 May 2022 10:15 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
'All the accused in the Patiala violence case should be identified and registered for sedition'
पटियाला में 29 अप्रैल को श्री काली माता मंदिर के बाहर हुई हिंसा की घटना के सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर हिंदू संगठनों की ओर से पुलिस प्रशासन को दिए 48 घंटे के अल्टीमेटम का सोमवार को समय समाप्त होने पर बैठक रखी गई। डीसी साक्षी साहनी के दफ्तर में हुई इस बैठक में विभिन्न हिंदू संगठनों के नुमाइंदे शामिल हुए। अखिल भारतीय हिंदू परिषद के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश केहर ने बताया कि हिंदू संगठनों ने बैठक के दौरान इस मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक की कार्रवाई पर संतोष जताया है।
विज्ञापन

साथ ही मांग की कि मामले के सभी आरोपियों की जल्द से जल्द पहचान करके उनके खिलाफ देशद्रोह का पर्चा दर्ज करके गिरफ्तार डाली जाए। पुलिस प्रशासन के मामले में कार्रवाई संबंधी और समय मांगा गया। जवाब में हिंदू संगठनों ने पुलिस प्रशासन को 10 दिनों का और समय दे दिया। अगर तब तक मंदिर पर तलवारों के साथ हमला करने वालों और हिंसा की घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न हुई, तो आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन

हिंदू नेता ने आगे बताया कि 29 अप्रैल वाले दिन खालिस्तानी समर्थकों ने मंदिर के बाहर की दुकानों पर लूटपाट भी की थी। हमलावरों ने दुकानों पर तोड़-फोड़ करने के बाद गल्लों से पैसे भी लूटे हैं। इस मामले में उन्होंने 45 अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत भी की है। इसी तरह से हिंदू नेता आशुतोष गौतम, जिनकी जांघ पर तलवार लगी है। उन्होंने पुलिस के पास उन पर हुए हमले के मामले में 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ बयान दिया है। इन सभी आरोपियों की जल्द से जल्द पहचान करके कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने काली माता मंदिर से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज हासिल की
हिंदू नेता राजेश केहर ने बताया कि पुलिस मंदिर पर हुए हमले और हिंसा की घटना में शामिल आरोपियों की पहचान के लिए श्री काली माता मंदिर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेकर गई है। उम्मीद है कि जल्द आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। शिव सेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय प्रधान पवन गुप्ता ने कहा कि अब तक की पुलिस कार्रवाई से वह संतुष्ट हैं। पुलिस तेजी व सख्ती के साथ काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed