{"_id":"58638a9e4f1c1b132ceeb919","slug":"all-india-inter-university-championships-turf-war-punjabi-university-ka-double-title-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबी यूनिवर्सिटी को रस्साकशी का दोहरा खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबी यूनिवर्सिटी को रस्साकशी का दोहरा खिताब
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Wed, 28 Dec 2016 03:19 PM IST
विज्ञापन
पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में चैंपियनशिप जीत कर लौटी रस्साकशी टीम के खिलाड़ियों के साथ खेल विभाग के अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी यूनिवर्सिटी की रस्साकशी की टीमों ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित अखिल भारतीय इंटरयूनिवर्सिटी चैंपियनशिप जीत ली है। इस चैंपियनशिप के पुरुष और महिला वर्ग में पीयू की टीमों ने कड़े मुकाबले के बाद ओवरआल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। जीत हासिल करने के बाद टीमों का यूनिवर्सिटी में खेल विभाग की ओर से डायरेक्टर स्पोर्ट्स डा. गुरदीप कौर की मौजूदगी में स्वागत किया।
पंजाबी यूनिवर्सिटी की रस्साकशी टीमों ने इंडोर मुकाबलों के दौरान महिलाओं के 500 किलोग्राम और पुरुषों के 600 किलोग्राम के मुकाबलों में गोल्ड, आउटडोर मुकाबलों के दौरान पुरुषों के 640 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर, महिलाओं के 480 किलोग्राम में गोल्ड, आउटडोर मिक्स मुकाबलों में गोल्ड मेडल प्राप्त करके यूनिवर्सिटी का नाम रोशन किया है।
डायरेक्टर ने कहा कि राष्ट्रीय खेल मुकाबलों के साथ जब यूनिवर्सिटी के खिलाड़ी इंटर यूनिवर्सिटी स्तर के खेल मुकाबलों में सफलता हासिल करते हैं तो यूनिवर्सिटी के गौरव में दोगुना इजाफा होता है। यह कोच और खिलाड़ियों के दिन-रात की मेहनत का नतीजा है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।