{"_id":"585a54c94f1c1ba107e39368","slug":"all-india-hockey-tournament-the-hawks-defeated-ropd-the-eme-jalandhar-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाक्स रोपड ने ईएमई जालंधर को दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाक्स रोपड ने ईएमई जालंधर को दी शिकस्त
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Wed, 21 Dec 2016 03:39 PM IST
विज्ञापन
पटियाला में मैच के दौरान अपने जौहर दिखाते खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
नाभा के पंजाब पब्लिक स्कूल के हाकी ग्राउंड में आयोजित 41वीं जीएस बैंस लिबरल्स आल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट के दूसरे दिन कार्पस आफ सिग्नल्स ने एसआरसी रामगढ़ के खिलाफ 4-0 से जीत हासिल कर ली। नार्दर्न रेलवे नई दिल्ली की टीम ने चंडीगढ़ इलेवन की टीम को 4-1 से शिकस्त दी।
वेस्टर्न रेलवे जबलपुर और पंजाब एंड सिंध बैंक अकादमी जालंधर के बीच मैच 2-2 से बराबरी पर रहा। ईएमई जालंधर को हाक्स रोपड ने 5-3 से शिकस्त दी। दूसरे दिन के शुरुआती मैच में कॉर्पस आफ सिग्नल्स की टीम संघर्ष कर रही एसआरसी रामगढ़ पर भारी पड़ी। मैच के छठे मिनट में कॉर्पस आफ सिग्नल्स की टीम ने राजिंदर यादव की मदद से गोल दाग कर मैच में 1-0 से बढ़त बना ली।
24वें मिनट में कॉर्पस आफ सिग्नल्स ने सुजीत कुमार के माध्यम से एक और गोल दागकर स्कोर 2-0 कर डाला। एक तरफा इस मुकाबले में कॉर्पस ने दो और गोल दागकर मैच को 4-0 से जीत लिया।
विज्ञापन
दिन का दूसरा मैच नार्दर्न रेलवे और चंडीगढ़ इलेवन के बीच खेला गया। इसको नार्दर्न रेलवे की टीम ने 4-1 के स्कोर से जीत लिया। मैच के 15वें और 17वें मिनट में बलजीत सिंह और सुखमनजीत सिंह ने दो गोल दागे। मैच के 24वें मिनट में सुखमनजीत सिंह ने मैच का तीसरा गोल दागा।
रेलवे के गुरजंट सिंह ने 43वें मिनट में चौथा गोल करके मैच में 4-0 से बढ़त बना ली। इसी बीच चंडीगढ़ इलेवन के जतिन कुमार ने 66वें मिनट में टीम की तरफ से एक मात्र गोल किया।
दिन का तीसरा मैच वेस्टर्न सेंट्रल रेलवे और पंजाब एंड सिंध बैंक के बीच खेला गया। यह मैच 2-2 के स्कोर से ड्रा रहा। रेलवे की टीम ने 15वें मिनट में अकरम इकबाल के माध्यम से गोल दाग कर1-0 से मैच में बढ़त बना ली।
बैंक टीम ने 25वें मिनट में वरिंदर सिंह के माध्यम से गोल करके मैच को बराबरी पर ला दिया। रेलवे की टीम ने एक बार फिर से मैच के 43वें मिनट में गोल दागा और 2-1 से बढ़त बना ली।
बैंक की टीम ने भी गोल दागकर स्कोर को 2-2 की बराबरी पर ला दिया। आज के चौथे लीग मैच हाक्स रूपनगर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ईएमई जालंधर को 5-3 के स्कोर से हरा दिया।