{"_id":"570293fa4f1c1b7f49c811d1","slug":"alcohol-contract-bopur-sangrur-village-seawall-built-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगरूर के गांव बोपुर के लोगों ने शराब ठेका बंद कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगरूर के गांव बोपुर के लोगों ने शराब ठेका बंद कराया
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
Updated Mon, 04 Apr 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
संगरूर के गांव बोपुर में शराब ठेके के सामने धरना लगाए बैठे गांववासी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव में खुले शराब के ठेके को हटवाने के लिए गांव बोपुर के लोगों ने एकजुट होकर आवाज बुलंद की। उनके संघर्ष के सामने शराब ठेकेदार को झुकना पड़ा। गांव बोपुर के लोगों ने शराब ठेके का विरोध करते हुए ठेके के सामने धरना लगाकर सड़क जाम कर दी। धरनाकारियों में महिलाएं खासी तादाद में शामिल थीं।
गांव के सरपंच लहरी सिंह ने बताया कि गांव में शराब ठेका होने की वजह से गांव का माहौल खराब होता जा रहा था क्योंकि लोग शराब पीने के बाद घरों में आकर क्लेश होता था। इसके अलावा शराब ठेके के पास से महिलाओं का गुजरना मुश्किल था क्योंकि शराब के नशे में धुत व्यक्ति महिलाओं को बुरा भला बोलते थे। उन्होंने बताया कि गांव से शराब ठेका हटवाने के लिए पंचायत ने प्रस्ताव डालकर विभाग को दिया था लेकिन ठेका नहीं हटवाया गया। इसके खिलाफ गांव की पंचायत और महिलाओं ने मोर्चा खोला दिया। आखिरकार सोमवार को शराब ठेकेदार ने गांववासियों के संघर्ष के आगे झुकते हुए ठेका बंद करने का फैसला किया। मौके पर कृष्ण जस्सल, भारत नौजवान सभा के सदस्य अक्षय कुमार, मनदीप सिंह खनौरी, शमशेर सिंह, मनोहर लाल, रमेश कुमार, जगरूप सिंह, रोशन लाल, भूरो देवी, सुनील देवी, सुनीता देवी, बिमला देवी मौजूद थे।