{"_id":"b6c8b9ee9ada633ae61896be88298a5f","slug":"ajmer-sharif-sailed-a-thousand-faithful-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हजार श्रद्धालु अजमेर शरीफ रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हजार श्रद्धालु अजमेर शरीफ रवाना
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
Updated Sun, 14 Feb 2016 03:01 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की तरफ से राज्य के लोगों को धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने को शुरू की गई मुहिम के तहत हलका धूरी से विशेष रेलगाड़ी को राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींढसा ने झंडी दिखाकर अजमेर शरीफ के लिए रवाना किया।
ढींढसा ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा पर जाने वाली यह दूसरी विशेष रेलगाड़ी है। इस रेलगाड़ी में धूरी तथा अमरगढ़ विधानसभा हलके से करीब एक हजार श्रद्धालु अजमेर शरीफ के लिए जा रहे हैं।
विभिन्न धर्मों के तीर्थ स्थानों की यात्रा के लिए मुख्मयंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना के तहत तख्त श्री हजूर साहिब, अजमेर शरीफ, वाराणसी और सालासर धाम पर जाने के लिए श्रद्धालुओं के लिए विशेष रेल गाड़ियों तथा बसों की शुरुआत पंजाब सरकार ने की है, ताकि इन धार्मिक स्थानों पर आस्था रखने वाले लोग बिना किसी तंगी के दर्शन कर सकें। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
इस मौके पर धूरी के विधायक गोबिंद सिंह लौंगोवाल, विधायक इकबाल सिंह झुंदा, डीसी अर्शदीप सिंह थिंद, एडीसी अरविंद कुमार, एसडीएम मालेरकोटला अमित कुमार, एसएसपी प्रितपाल सिंह, नायब तहसीलदार कृष्ण मित्तल, अकाली नेता तेजा सिंह कमालपुर, राजिंदर सिंह कांझला मौजूद थे।