फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   After the victory, now the race to get the post of cabinet minister started

जीत के बाद अब कैबिनेट मंत्री पद पाने की दौड़ शुरू-- कैप्टन को उसी के किले में हराने वाले अजीतपाल कोहली सबसे आगे पटियाला देहाती

Sun, 13 Mar 2022 10:26 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 10:26 PM IST
विज्ञापन
After the victory, now the race to get the post of cabinet minister started
पटियाला। पंजाब में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद अब पार्टी के विधायकों में कैबिनेट में मंत्री पद पाने की दौड़ शुरू हो गई है। इस दौड़ में इस समय जिले से सबसे आगे पटियाला शहरी से विजेता रहे अजीतपाल सिंह कोहली का नाम सबसे आगे है, जिन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह जैसे दिग्गज को उन्हीं के गढ़ में 19 हजार से अधिक वोटों के अंतर से शिकस्त दी है। ऐसे में पार्टी उन्हें कैबिनेट मंत्री का ओहदा देकर नवाज सकती है। इसके अलावा पटियाला देहाती से जीते डा. बलबीर सिंह और राजपुरा से नीना मित्तल भी दौड़ में शामिल हैं।
विज्ञापन

कोहली का परिवार दशकों से अकाली दल के साथ जुड़ा था। उनके पिता सुरजीत सिंह कोहली अकाली सरकार में मंत्री रहे हैं, जबकि दादा स्वर्गीय सरदारा सिंह कोहली भी पटियाला से ही विधायक रहे हैं। लेकिन 2022 के विस चुनावों से पहले टिकट न मिलने से नाराज होकर कोहली परिवार ने आप का दामन थाम लिया था। उस समय अजीतपाल सिंह कोहली ने सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ पार्टी में टकसाली अकालियों को नजरअंदाज करने तक के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन

इसके बाद कैबिनेट मंत्री पद पाने वालों की संभावित सूची में पटियाला देहाती से जीतने वाले नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. बलबीर सिंह शामिल हैं। जिन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा के बेटे मोहित मोहिंदरा जैसे मजबूत उम्मीदवार को कड़ी टक्कर देते हुए जीत हासिल की। इनके अलावा राजपुरा से जीत हासिल करने वाली आप विधायक नीना मित्तल को भी कैबिनेट मंत्री का पद दिया जा सकता है। क्योंकि नीना मित्तल एक तो पूरे जिले में आप की तरफ से उतारी महिला उम्मीदवार हैं। साथ ही वह पार्टी की कैशियर भी हैं। नीना मित्तल पार्टी की इंडस्ट्री विंग से जुड़ी हैं, इसलिए उन्हें इसी सेे संबंधित विभाग मिल सकता है। गौरतलब है कि नीना मित्तल ने 2019 में आप के टिकट पर लोकसभा चुनाव भी लड़ा था, लेकिन वह हार गई थीं। इसी तरह से अगर आप की ओर से दलित नेता में से किसी को कैबिनेट मंत्री बनाया जाता है, तो उसमें नाभा से जीते गुरदेव सिंह मान सबसे आगे माने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed