फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Afghan students studying in Patiala worried after Taliban came to power

तालिबान का खौफ: पंजाब के पटियाला में पढ़ने वाले अफगानी छात्र परेशान, सता रही परिवारवालों की चिंता

Sat, 21 Aug 2021 03:07 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 21 Aug 2021 03:07 AM IST
सार

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद अनिश्चितता का माहौल है। वहां के लोग बेहद डरे-सहमे हैं। दुनिया के अन्य देशों में रहने वाले अफगान भी काफी चिंतित हैं। भारत में पढ़ रहे अफगानी छात्र भी परेशान हैं। उनकी यह चिंता अपने परिवार को लेकर है। उनके परिवार अफगानिस्तान में है। 

विज्ञापन
Afghan students studying in Patiala worried after Taliban came to power
विश्वविद्यालय उच्चाधिकारियों से मिले अफगान छात्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के पटियाला स्थित पंजाबी विश्वविद्यालय में पढ़ रहे करीब 40 अफगानी छात्र दहशत में हैं। वह अपने देश के मौजूदा बिगड़े हालात को लेकर चिंतित हैं। छात्रों को अपने अकादमिक भविष्य और घर-परिवार की चिंता बेहद सता रही है। इसे देखते हुए पीयू के वीसी डॉ. अरविंद ने शुक्रवार को अफगानिस्तान के इन छात्रों के साथ विशेष मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया।

विज्ञापन


वीसी ने इस मुलाकात के दौरान इन छात्रों की विभिन्न समस्याओं व चिंताओं की जानकारी ली। वीसी ने उम्मीद जताई कि अफगानिस्तान में जल्द ही हालात बेहतर होंगे और इन छात्रों की चिंता दूर होगी। डीन अंतरराष्ट्रीय स्टूडेंट मामले डॉ. रणजीत कौर ने भी इस मौके पर अफगान छात्रों के बेहतर भविष्य के बारे में दुआ की। 
विज्ञापन


उन्होंने सभी छात्रों के उत्साह को कायम रखने के लिए हर संभव मदद का वादा किया। उन्होंने बताया कि पंजाबी विश्वविद्यालय के प्रत्येक विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय छात्रों खास करके अफगानिस्तान के छात्रों की हर तरह की जरूरतों का विशेष तौर पर ध्यान रखा जा रहा है। उनकी पढ़ाई और अकादमिक क्षेत्र से संबंधित जरूरतों के तुरंत हल के लिए यूनिवर्सिटी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी अथॉरिटी की ओर से अफगान छात्रों की समस्याओं जैसे वीजा मियाद में वृद्धि, आईसीसीआर स्कालरशिप, हॉस्टल रिहायश, वित्तीय समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. अनुपमा और डायरेक्टर लोक संपर्क डॉ. हैप्पी जेजी और इंटरनेशनल विंग के हॉस्टल वार्डन डॉ. विक्रमजीत सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed