{"_id":"d8281406dc45e7b08a7e0ed02e607715","slug":"acid-attack-victim-case-law-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसिड अटैक मामले में पीड़िता के देवर समेत चार नामजद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसिड अटैक मामले में पीड़िता के देवर समेत चार नामजद
पटियाला।
Updated Tue, 21 Jan 2014 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाभा में महिला को अगवा कर उस पर एसिड फेंकने के मामले में पुलिस ने पीड़िता के देवर समेत चार लोगों के खिलाफ अपहरण, हत्या का प्रयास और साजिश रचने सरीखे आरोपों में केस दर्ज कर लिया है। हालांकि मामले में मंगलवार देर शाम तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
नाभा में सोमवार शाम कार सवार कुछ लोगों ने एक महिला को अगवा कर उस पर तेजाब फेंक दिया था। हमलावरों ने महिला पर चाकू से भी हमला किया था। बाद में आरोपी महिला को रोहटी पुल के नजदीक रेस्ट हाउस के पास छोड़ कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
मामले में थाना बख्शीवाला पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर देवर विकास धीर व उसके दो दोस्तों सांबर और काका तथा कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एएसआई अमरीक सिंह के मुताबिक पीड़िता नाभा निवासी मंजू धीर (33) पति से तलाक के बाद तीन महीने से बच्चों संग अलग रह रही थी।
विज्ञापन
उसका ससुरालियों के साथ प्रापर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। महिला का आरोप है कि इसी रंजिशन को लेकर देवर विकास धीर व उसके दो दोस्त सांबर व काका उसका अपहरण कर कार से उसे नाभा के मैहस गेट के पास ले गए। इसी दौरान उन्होंने चाकू और तेजाब से उस पर हमला किया।