{"_id":"66945649efa54cfdcb0ddef4","slug":"accused-of-breaking-into-the-house-and-beating-husband-wife-and-son-seven-people-named-patiala-news-c-78-1-spkl1046-100419-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: घर में घुसकर पति-पत्नी और बेटे को पीटने का आरोप, सात लोग नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: घर में घुसकर पति-पत्नी और बेटे को पीटने का आरोप, सात लोग नामजद
Mon, 15 Jul 2024 04:20 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला
संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला
Updated Mon, 15 Jul 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजपुरा। थाना सिटी पुलिस ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सिविल अस्पताल राजपुरा में उपचाराधीन दुर्गा कॉलोनी, भोगला रोड, राजपुरा निवासी अमर आहूजा ने बताया कि मोहित ने उसकी पत्नी रेनू के मोबाइल पर कॉल किया और उसे नीचे बुलाया। जब वह गेट खोलने गया तो प्रिंस सरदाना, मोहित, ताती, जतिन, सन्नी व एक अन्य अज्ञात व्यक्ति ने उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। उन्होंने पत्नी रेनू और बेटे युवराज से भी मारपीट की। आरोप है कि रमेश कुमार उसे एक मामले में झूठी गवाही देने के लिए कहता है। इससे मना करने पर उन पर हमला किया गया है।