फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   accident, two school bus clash, 4 injured, fahehgarh sahib

दो स्कूल बसें भिड़ीं, तीन बच्चों सहित चार जख्मी

Thu, 19 May 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/फतेहगढ़ साहिब
ब्यूरो,अमर उजाला/फतेहगढ़ साहिब Updated Thu, 19 May 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
accident, two school bus clash, 4 injured, fahehgarh sahib
बोलेरो सिंबलधार के समीप बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।
जीसस सेवियर स्कूल के बच्चों को वीरवार बाद दोपहर छुट्टी के बाद घर छोड़ने जा रही स्कूल की दो बसें पुराना सरहिंद फलाई ओवर पर मोड़ काटते समय टकरा गई।
विज्ञापन


इससे बस में सवार तीन बच्चे और चालक जख्मी हो गया। घायलों की पहचान छात्र जसकरण, रोबिनप्रीत सिंह, बिरती और बस चालक स्वर्ण सिंह के रूप में हुई है। सभी को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया। 


जानकारी के अनुसार जीसस सेवियर स्कूल की दो बसें बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। जैसे ही पुराने फ्लाईओवर को पार कर भट्टी रोड पर आगे चल रही बस घूमी तभी पिछली बस के चालक ने भी अपनी बस भट्टी रोड की ओर घुमा दी। इसी दौरान वह आगे की बस से टकरा गई। सूचना मिलते ही स्कूल चेयरमैन, प्रिंसिपल और स्टाफ मौके पर पहुंचे और बच्चों को संभाला। घायल तीन बच्चों को नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed