फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   accident by road roller, sunam, sangrur

चालक की लापरवाही से रोड रोलर ने मचाई तबाही

Fri, 07 Oct 2016 03:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/सुनाम
ब्यूरो,अमर उजाला/सुनाम Updated Fri, 07 Oct 2016 03:09 PM IST
विज्ञापन
accident by road roller, sunam, sangrur
सुनाम में स्कूटर पर चढ़ा रोड रोलर व आसपास खड़े दुकानदार। - फोटो : अमर उजाला
शिव निकेतन मार्केट में चालक की लापरवाही के कारण बेकाबू हुए रोड रोलर ने कई वाहनों को चकनाचूर कर दिया जिससे पूरे मार्केट में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


रोड रोलर ने चाय की एक रेहड़ी समेत स्कूटरों व चार पहिया वाहनों को बुरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि एक दुकान के बरामदे से टकरा कर रोड रोलर थम गया अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। 


वीरवार दोपहर को रोड रोलर का ड्राइवर गीता भवन रोड पर उसे स्टार्ट ही छोड़कर एक दुकान में कुछ लेने चला गया। रोड रोलर पर बैठे प्रवासी मजदूर के बच्चे ने उसे चला दिया और बेकाबू रोड रोलर में पहले चाय की रेहड़ी को तहस नहस कर दिया और फिर दो स्कूटरों व नई इनोवा गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन


एक दुकान के बरामदे से टकरा कर वह रुक गया तो लोगों ने राहत की सांस ली। एएसआई सुखचैन सिंह ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed