{"_id":"57b5e6ae4f1c1bda786ec7e5","slug":"aap-three-candidate-patiala-district-political-news-punjab-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप ने पटियाला जिले के तीन उम्मीदवारों का एलान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप ने पटियाला जिले के तीन उम्मीदवारों का एलान किया
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
Updated Thu, 18 Aug 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी की ओर से वीरवार को 2017 के विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी गई।
इसमें जिले की 9 विधानसभा सीटों में से तीन के लिए उम्मीदवारों का एलान कर दिया गया। इन तीन उम्मीदवारों में से घन्नौर विस हलके से पूर्व कांग्रेसी मंत्री जसजीत सिंह रंधावा की बेटी अनु रंधावा को टिकट दी गई है। पटियाला देहाती से करनवीर सिंह टिवाना और एससी नाभा से देव सिंह मान को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
पटियाला देहाती सीट की टिकट पाने के लिए जिला कनवीनर डा. बलवीर सिंह समेत कई आला नेता काफी दौड़ भाग कर रहे थे। क्योंकि इस सीट को आप के नेता काफी सुरक्षित मान रहे हैं। यही वजह थी कि इस सीट के लिए कई पूर्व अधिकारी, जो आप में शामिल हो चुके हैं उन्होंने भी टिकट पाने के लिए काफी जोर-आजमाइश की है।
सब नेताओं को पीछे छोड़कर करनवीर टिवाना ने बाजी मार ली। टिवाना वहीं हैं, जिनके खिलाफ एक महिला पत्रकार ने पसियाना थाने में बदसलूकी करने का पर्चा दर्ज करा दिया था। जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पटियाला-संगरूर रोड पर गुरुद्वारा परमेश्वर द्वार में संत बाबा रणजीत सिंह ढ़डरियां वाले से मुलाकात के लिए आए थे। उक्त महिला पत्रकार ने केजरीवाल से बात के लिए कार का पीछा किया, इसी दौरान कार का टायर उसके पैर पर चढ़ गया था। जिसे करनवीर टिवाना ही चला रहे थे।
विज्ञापन
उधर घन्नौर विस हलके से इस सीट से पूर्व कांग्रेसी मंत्री जसजीत सिंह रंधावा की बेटी अनु रंधावा ने उम्मीदवारी हासिल करने में बाजी मार ली। मार्च में अनु रंधावा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह के फैसले से नाराज होकर आप ज्वाइन कर ली थी। कैप्टन ने पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर को घन्नौर से उम्मीदवार घोषित कर दिया था। इसके बाद अनु रंधावा ने कैप्टन की घन्नौर रैली का बायकाट कर दिया था।
उधर नाभा से गायकों समेत अन्य कई नेताओं ने उम्मीदवार के तौर पर अपना नाम रखा, लेकिन सब असफल रहे। देव मान ने सफलता हासिल करते हुए एससी नाभा हलके से उम्मीदवारी जीत ली। देव मान को आप ने एससी एसटी विंग पंजाब का प्रेसिडेंट बनाया हुआ है।