{"_id":"6745c8852b2b821bad0817f7","slug":"aap-shukrana-yatra-patiala-to-amritsar-party-president-aman-arora-mla-minister-and-worker-join-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप की शुक्राना यात्रा: पटियाला से अमृतसर तक जीत का जश्न, पार्टी प्रधान अमन अरोड़ा, मंत्री, MLA व वर्कर शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप की शुक्राना यात्रा: पटियाला से अमृतसर तक जीत का जश्न, पार्टी प्रधान अमन अरोड़ा, मंत्री, MLA व वर्कर शामिल
Tue, 26 Nov 2024 06:39 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 26 Nov 2024 06:39 PM IST
सार
पंजाब में उपचुनाव में चार में से तीन सीटों पर आप की जीत हुई है। इस जीत के लिए मंगलवार को आप प्रधान अमन अरोड़ा की अगुवाई में शुक्राना यात्रा निकाली गई। यह यात्रा पटियाला से अमृतसर निकाली गई थी।
विज्ञापन
पटियाला में शुक्राना यात्रा के दौरान लोगों का अभिवादन करते पार्टी अध्यक्ष अमन अरोड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने तीन सीटें जीती हैं। उपचुनावों में मिली जीत के लिए लोगों का आभार जताने के लिए आप ने मंगलवार को पटियाला के प्रसिद्ध काली माता मंदिर से गुरु नगरी अमृतसर तक शुक्राना यात्रा निकाली। इसकी अगुवाई आप पंजाब के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने की। इसमें पार्टी के प्रमुख नेता भी शामिल हुए, जिनमें आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी, कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, हरजोत सिंह बैंस और तरुणप्रीत सिंह सोंध और विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां शामिल हुए। कई आप विधायक भी मौजूद रहे।
यात्रा सुबह 9 बजे पटियाला के श्री काली माता मंदिर से शुरू हुई और मादोपुर चौक, मंडी गोबिंदगढ़, समराला, दोराहा, साहनेवाल, जालंधर बाईपास, लुधियाना के लाडोवाल चौक, फगवाड़ा, जालंधर करतारपुर सहित कई प्रमुख कस्बों और शहरों से होकर गुजरी। अमृतसर में पवित्र स्थान श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर), श्री दुर्गियाना मंदिर से होकर भगवान वाल्मिकी तीर्थ स्थान (राम तीर्थ मंदिर) में संपन्न हुई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा और अन्य नेताओं का पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने फूलों और ''इंकलाब जिंदाबाद'' के नारों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन
इस मौके पर अमन अरोड़ा ने कहा कि यह यात्रा पंजाब के लोगों से एक वादा है कि मान सरकार उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए अपनी तरफ से पूर्ण प्रयास करती रहेगी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के साथ मिशन 2027 के लिए पार्टी के अभियान की भी शुरुआत की गई है। यात्रा के दौरान आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष शैरी कलसी ने पंजाब के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह शुक्राना यात्रा लोगों द्वारा सरकार पर जताए गए भरोसे का जश्न है। एक पार्टी के रूप में, सरकार लोगों से किए गए वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

VIDEO | Punjab: AAP's 'Shukrana Yatra' enters Jalandhar. Punjab's ruling Aam Aadmi Party on Tuesday began its 'Shukrana Yatra' from Patiala to thank voters after its victory on three Assembly seats - Gidderbaha, Chabbewal, and Dera Baba Nanak - out of four in the November 20… pic.twitter.com/EswkBEke0i
— Press Trust of India (@PTI_News) November 26, 2024