फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   AAP, public meeting, Punjab, reports Sir Chhotu Ram, MLA Jarnail Singh, Sangrur

पंजाब में सरकार बनने पर लागू करेंगे सर छोटू राम रिपोर्ट : जरनैल सिंह

Sun, 16 Oct 2016 03:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर Updated Sun, 16 Oct 2016 03:14 PM IST
विज्ञापन
AAP, public meeting, Punjab, reports Sir Chhotu Ram, MLA Jarnail Singh, Sangrur
संगरूर के गांव ढड़रियां में आयोजित आम आदमी पार्टी की रैली को संबोधित करते विधायक जरनैल सिंह। - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी के दिल्ली से विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि पंजाब में आप की सरकार आने पर किसानों, मजदूरों की बेहतरी के लिए सर छोटू राम की रिपोर्ट लागू की जाएगी। इस रिपोर्ट के लागू होने से कोई भी आढ़ती, बैंक ब्याज से अधिक ब्याज नहीं लगा सकेगा। किसी किसान की जमीन कुर्क नहीं होगी और किसान, मजदूर खुशहाल होगा। 
विज्ञापन


गांव ढड़रियां में आयोजित आम आदमी पार्टी की रैली को संबोधित करते विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि देश के अन्नदाता की खुशहाली के लिए भाजपा और कांग्रेस की सरकारों ने आज तक स्वामीनाथन की रिपोर्ट लागू नहीं कर सकीं। किसानों को रिपोर्ट लागू करने का झांसा देकर इन पार्टियों ने किसानों से धोखा किया है।
विज्ञापन


यही कारण है कि किसान सरकार की गलत नीतियों के चलते खुदकुशी की राह पर चल रहा है। किंतु आप की सरकार बनने पर नशा तस्करों को जेलों में ठूंसा जाएगा और कसूरवार पुलिस अधिकारियों खिलाफ भी बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गरीब लोगों के लिए जो योजनाएं चलाई गई हैं इनका लाभ गरीब लोगों को मिलने की बजाए अकाली भाजपा के जत्थेदार उठाकर गरीब लोगों से भद्दा मजाक किया जा रहा है। आप की सरकार बनने पर इन योजनाओं का लाभ गरीब लोगों को मिलेगा और इसमें बढ़ोतरी भी की जाएगी।


इस मौके पर हलका सुनाम से आप के प्रत्याशी अमन अरोड़ा, महिंदर सिंह सिद्धू, एडवोकेट हरदीप सिंह भरूर, एएस मान, प्रिंसिपल गुरदेव सिंह, मनी सराओ, हरदेव सिंह हंझरा, लाल सिंह, कुलदीप सिंह मौजूद थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed