फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   aap protest, malerkotla case, dishonour, patiala

आप के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

Thu, 07 Jul 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला/पटियाला Updated Thu, 07 Jul 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
aap protest, malerkotla case, dishonour, patiala
वीरवार को पटियाला में आप के खिलाफ पुतला फूंक प्रदर्शन करते यूथ कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला
मालेरकोटला में कुरान शरीफ की बेअदबी और आप के चुनाव मेनीफेस्टो पर दरबार साहिब की फोटो लगाकर साथ झाड़ू लगाने के विरोध में वीरवार को यूथ कांग्रेस ने रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंका गया। फव्वारा चौक में यूथ कांग्रेस लोकसभा हलका पटियाला के प्रधान धनवंत सिंह जिम्मी डकाला की अगुवाई में किए रोष प्रदर्शन में केजरीवाल से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की अपील की गई।
विज्ञापन


इस मौके पर रजिंदर मूंड ने आरोप लगाया कि जहां बरगाड़ी कांड के लिए अकाली दल सीधे तौर पर जिम्मेदार है, वहीं मालेरकोटला में कुरान शरीफ की बेअदबी के मामले में आप का हाथ है। आप पंजाब की सत्ता हथियाने के लिए इस तरह की गलत चालें चल रही है, लेकिन कांग्रेस उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। आल इंडिया कांग्रेस के सचिव शम्मी सिद्धू ने कहा कि आप की ओर से सत्ता हथियाने के लिए जो खेल खेले जा रहे हैं, उन्हें पंजाब के लोग भली-भांति जान चुके हैं। लोग 2017 के विधानसभा चुनावों में आप को मुंह नहीं लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्ण गौड़ ने कहा कि अकाली दल ने अभी तक श्री गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी के आरोपी काबू नहीं किए। जिससे साफ होता है कि यह घटनाएं अकाली सरकार की देन हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की एकमात्र धर्म निरपेक्ष पार्टी है, जो सारे धर्मों व वर्गों को साथ लेकर चलती है, जबकि अकाली दल, भाजपा व आप धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed