फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   AAP, farmer, support dharnas, demand payment, Patiala

किसानों के हक में आम आदमी पार्टी का धरना

Tue, 08 Nov 2016 03:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Tue, 08 Nov 2016 03:21 PM IST
विज्ञापन
 AAP, farmer, support dharnas, demand payment, Patiala
पटियाला में किसानों के समर्थन में धरना देते आम आदमी पार्टी के वर्कर। - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी के प्रदेश उप प्रधान डा. बलबीर सिंह और पटियाला देहाती से उम्मीदवार करनवीर सिंह टिवाना की ओर से अनाज मंडी में किसानों के हक में धरना दिया गया। इस मौके पर सरकार से खरीदी फसलों का किसानों को जल्द भुगतान करने की मांग की गई।
विज्ञापन


आप नेताओं ने दावा किया कि पंजाब में आप की सरकार बनने पर किसानों की फसल मंडी में पहुंचने के 24 घंटों के अंदर खरीदी जाएगी और किसानों का पूरा भुगतान 72 घंटों में किया जाएगा। पंजाब के हर किसान को दिसंबर 2018 तक कर्ज मुक्तकिया जाएगा। 
विज्ञापन


साथ ही दावा किया कि गरीब किसान, मजदूर, दलित और पिछड़ी जातियों के बैंक कर्जे माफ किए जाएंगे। खेत मजदूरों को भी फसल के बराबर और 10 हजार रुपये प्रति महीना मुआवजा दिया जाएगा। किसानों को 12 घंटे मुफ्त बिजली यकीनी बनाई जाएगी। मोटरों के बिजली के बिल नहीं लगेंगे। किसान और किसान की बेटियों की शादी के लिए 51 हजार रुपये और बेटी के जन्म के मौके पर 21 हजार रुपये शगुन स्कीम दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed