{"_id":"58428ef04f1c1b0c1ede8f92","slug":"aap-fake-accounts-on-facebook-mp-dr-dharamvira-gandhi-two-accused-sent-to-jail-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया इंचार्ज समेत दो आरोपी जेल भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया इंचार्ज समेत दो आरोपी जेल भेजे गए
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Sat, 03 Dec 2016 02:53 PM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी
- फोटो : डेमो फोटो
फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर पटियाला से सांसद डा. धर्मवीर गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के एक दो महीने पुराने मामले में पुलिस ने आप के सोशल मीडिया इंचार्ज संदीप बंधू और एक अन्य संजीव कुमार को गिरफ्तार करके जुडीशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।
मामले के जांच अधिकारी एएसआई साइबर क्राइम हरमिंदर सिंह ने बताया कि डा. गांधी के आफिस सेक्रेटरी अतुल बहादुर निवासी तफज्जलपुरा ने पुलिस को 11 अक्तूबर 2016 को शिकायत दी थी कि आप के सोशल मीडिया इंचार्ज संदीप बंधू ने डा. गांधी के खिलाफ फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं।
इसे पोस्ट संजीव कुमार निवासी हेमबाग कालोनी ने किया। जांच की गई और दोनों के खिलाफ आईटी एक्ट 65 के तहत केस दर्ज किया गया है और गिरफ्तारी किया गया है। अदालत ने इन दोनों आरोपियों को जुडीशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।