{"_id":"58316fc44f1c1bbc06b39722","slug":"aap-candidate-party-volunteers-demonstrated-protesting-malerkotla-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आप’ वालंटियरों का उम्मीदवार डॉली के खिलाफ प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आप’ वालंटियरों का उम्मीदवार डॉली के खिलाफ प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Sun, 20 Nov 2016 03:11 PM IST
विज्ञापन
मालेरकोटला में आम उम्मीदवार के खिलाफ प्रदर्शन पार्टी के वालंटियर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस चुनाव 2017 के लिए मालेरकोटला से मैदान में उतरे गए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार और फिल्म अभिनेता अरशद डॉली का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है।
शनिवार को एक बार फिर ‘आप’ वॉलंटियर्स ने यहां के दिल्ली गेट चौक में डॉली के खिलाफ जमकर चक्काजाम प्रदर्शन किया और पुतला भी फूंका । प्रदर्शन करने वालों का आरोप है कि आम आदमी पार्टी ने अर्से से मेहनत कर रहे वॉलंटियर्स को पीछे धकेलकर चंडीगढ़ में रहने वाले अरशद डॉली को टिकट देकर अन्याय किया है ।
इस दौरान ‘आप’ के यूथ अध्यक्ष मोहम्मद असलम, शहबाज राणा, सर्कल इंचार्ज मुमताज नेगी, प्यारा सिंह और एससी विंग के सर्कल इंचार्ज सतगुरु सिंह आदि ने संबोधित किया ।
विज्ञापन
उधर, प्रदर्शन के तुरंत बाद ‘आप’ प्रत्याशी अरशद डाली ने भी प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर प्रदर्शनकारियों को 'अकाली दल और कांग्रेस की हिमायत प्राप्त लोग' बताकर जवाबी हमला किया।
उन्होंने कहा कि मैं बाहरी नहीं, मालेरकोटला का ही बाशिंदा हूं। उन्होंने अर्से से यहां के साधारण लोगों से बनाया संपर्क कभी टूटने नहीं दिया। इस अवसर पर उपस्थित पार्टी के कैंपेन मैनेजर इलियास अब्दाली ने दावा किया कि मालेरकोटला में 15 सर्कल इंचार्जों में से 13 उनके साथ हैं। इस दौरान चौधरी जमील उल रहमान और जसवंत सिंह शाही भी मौजूद रहे।
‘आप’ वॉलंटियर्स द्वारा पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ सड़क पर किए रोष प्रदर्शन पर ‘आप’ के जिला कनवीनर अभजिंदर सिंह संघा ने कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा है कि प्रदर्शनकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।