{"_id":"583716904f1c1b262413ca7e","slug":"aap-candidate-dr-balvir-singh-political-news-punjab-political-news-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला शहरी से डा. बलवीर सिंह आप के उम्मीदवार घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला शहरी से डा. बलवीर सिंह आप के उम्मीदवार घोषित
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
Updated Thu, 24 Nov 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
डा. बलवीर सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी ने वीरवार को पटियाला शहरी हलके से पार्टी के वरिष्ठ नेता डा. बलवीर सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया।
यह एलान पार्टी प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने समाना में आयोजित रैली के दौरान किया। यह हलका कांग्रेस का गढ़ रहा है। इसी हलके से पिछले कई चुनावों से कैप्टन अमरिंदर सिंह विधायक रहे हैं। हालांकि अमृतसर से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने पटियाला शहरी हलके के विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद इस हलके से हुए उपचुनाव में उनकी पत्नी पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर चुनाव जीत गई थीं।
अब 2017 के विधानसभा चुनावों में कैप्टन अमरिंदर सिंह के ही इस हलके से चुनाव लड़ने की पूरी संभावना है। ऐसे में डा. बलवीर सिंह को मुख्यमंत्री पद के दावेदार कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा।
डा. बलवीर सिंह एक आई सर्जन हैं। अन्ना मूवमेंट के समय डा. बलवीर राजनीति में आए। डा. धर्मवीर गांधी जब पटियाला लोकसभा हलके से परनीत कौर के खिलाफ चुनाव लड़े थे, उस समय डा. बलवीर सिंह की भूमिका काफी अहम रही थी।