फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   AAP, burned an effigy of Bhagwant Mann MP, Akalis burnt effigies, Patiala

अकालियों ने भगवंत मान के खिलाफ उगला गुस्सा

Fri, 02 Sep 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Fri, 02 Sep 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
 AAP, burned an effigy of Bhagwant Mann MP, Akalis burnt effigies, Patiala
पटियाला में शुक्रवार को आप नेता भगवंत मान का पुतला फूंकते अकाली दल के नेता। - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान की ओर से पंजाब सरकार की आटा दाल स्कीम के लाभपात्रियों को भिखारी कहने के विरोध में शुक्रवार को अकाली दल ने मिनी सचिवालय में डीसी दफ्तर के सामने धरना दिया। कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा की अगुवाई में इस मौके पर मान का पुतला भी फूंका गया। 
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए रखड़ा ने कहा कि आप की लीडरशिप हार का अहसास होने पर बौखला गई है। गरीब व आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग को सहारा देने के लिए सरकार ने आटा दाल स्कीम शुरू की थी। आप की लीडरशिप को आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग की भलाई अच्छी नहीं लगी और इसने स्कीम का विरोध तो करना ही था, बल्कि इस वर्ग को भिखारी घोषित कर रही है। इस मामले की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। 
विज्ञापन


पटियाला देहाती जिला प्रधान जत्थेदार रणधीर सिंह रखड़ा, मालवा जोन दो के यूथ विंग प्रमुख हरपाल जुनेजा, पटियाला देहाती के इंचार्ज सतबीर सिंह खटडा ने कहा कि आप मानसिक तौर पर कंगाल हुए लोगों की पार्टी साबित हो रही है, जो न तो संसद की गरिमा को समझते हैं और न ही इन्हें समाज के विभिन्न वर्गों की मजबूरियों व जरूरतों का अहसास है। इस पार्टी ने समाज की सारी व्यवस्था का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया है। खुद को क्रांतिकारी बताकर नए से नए पंगे खड़े कर रहे हैं। इसके चलते लोगों में आप के खिलाफ रोष बढ़ता जा रहा है। इसका आने वाले विधानसभा चुनावों में कड़ा जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed