{"_id":"5725d3924f1c1b55035ccf22","slug":"aap-bolda-punjab-village-government-services-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप की सरकार बनने पर हर गांव होगा सुविधाओं से लैस : कंवर संधू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप की सरकार बनने पर हर गांव होगा सुविधाओं से लैस : कंवर संधू
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
Updated Sun, 01 May 2016 03:29 PM IST
विज्ञापन
संगरूर में आप की तरफ से करवाए बोलदा पंजाब कार्यक्रम में मौजूद आप के नेता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी की तरफ से स्थानीय पटियाला रोड पर स्थित एक पैलेस में आयोजित बोलदा पंजाब कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचे युवाओं ने पार्टी के चुनावी घोषणापत्र के लिए कई ज्वलित मुद्दे दर्ज करवाए। कार्यक्रम में ‘आप’ की पंजाब डायलॉग टीम के प्रमुख कंवर संधू, दिल्ली डायलॉग आयोग के उप-चेयरमैन अशीष खेतान, सांसद भगवंत मान, संगठनात्मक मामलों के राष्ट्रीय सचिव दुर्गेश पाठक, युवा विंग के प्रधान हरजोत सिंह बैंस और पंजाब डायलॉग टीम की सदस्य चंद्र सुता डोगरा शामिल हुईं।
इस मौके पर कंवर संधू ने राज्य के युवाओं को विश्वास दिलाया है कि 2017 में ‘आप’ की सरकार बनने पर प्रदेश के सभी गांव बेहतर सुविधाओं से लैस होंगे हर गांव में बेहतरीन सरकारी क्लीनिक, लाइब्रेरी और खेल मैदान बनाया जाएगा। इसके अलावा सरकारी स्कूलों का स्तर निजी स्कूलों से बेहतर बनाने और महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर सरकारी व निजी बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाने अनिवार्य किए जाएंगे। राज्य को नशों, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी से मुक्त किया जाएगा। युवाओं के लिए रोजगार के साधन पैदा किए जाएंगे।
इसके साथ ही स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम के जरिए युवाओं को अपना कारोबार शुरू करने तथा निजी क्षेत्र में नौकरी के काबिल बनाया जाएगा। इस बात पर भी विचार होगा कि निजी कंपनियों को टैक्स आदि में विशेष छूट की शर्त पर पंजाब के नौजवानों के लिए कुछ फीसदी नौकरी कोटा आरक्षित करवाया जा सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि युवा वर्ग की फीडबैक के आधार पर आम आदमी पार्टी विस्तृत पॉलिसी-प्रोग्राम तय करेगी। जून के पहले सप्ताह में दिल्ली के मुख्यमंत्री और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल युवा वर्ग का चुनावी घोषणापत्र जारी करेंगे। इस मौके पर सांसद भगवंत मान ने कहा कि युवा वर्ग को शादी-विवाहों पर कम खर्च करने का अभियान चलाना होगा और परिवारों में दहेज की प्रथा का विरोध करना होगा।
इससे पहले अशीष खेतान ने कहा कि पंजाब की जनता पहली बार अपना चुनावी घोषणा पत्र खुद तैयार करेगी और ‘बोलदा पंजाब’ कार्यक्रम का यही उद्देश्य है। खेतान ने कहा कि पंजाब को बचाने के लिए यदि कुबार्नियों की भी जरूरत पड़ेगी तो ‘आप’ पीछे नहीं हटेगी।