फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   AAP, Arvind Kejriwal, Punjab, on the distribution of tickets, reply, SAD, Ropar

केजरीवाल पंजाब में विधानसभा चुनाव के टिकटों के बंटवारे पर जवाब दें : डॉ. चीमा

Mon, 05 Sep 2016 03:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़ Updated Mon, 05 Sep 2016 03:20 PM IST
विज्ञापन
AAP, Arvind Kejriwal, Punjab, on the distribution of tickets, reply, SAD, Ropar
रोपड़ में विकास कार्यों का नींव पत्थर रखते प्रदेश के शिक्षा मंत्री तथा अकाली दल के प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा। - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के शिक्षा मंत्री तथा अकाली दल के प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने रविवार को कहा कि आम आदमी पार्टी के कनवीनर अरविंद केजरीवाल की समस्या है कि वह सब कुछ खुद करना चाहते है। इसके चलते उनकी पार्टी के पंजाब के नेता नजरअंदाज किए जा रहे हैं। डॉ. चीमा रोपड़ में विकास कार्यों के नींव पत्थर रखने आए थे। इस दौरान उन्होंने शहर में दो करोड़ से होने वाले  कार्यों के नींव पत्थर रखे।
विज्ञापन


डॉ. चीमा ने पत्रकारों से बात करते कहा कि आम आदमी पार्टी में भ्रष्टाचार केजरीवाल की टीम ही कर रही है और पंजाब में विधानसभा चुनाव की टिकटें केजरीवाल की टीम कई ओर से ही बेची जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी के जो हालात बने है और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने जो आरोप उन पर लगाये हैं, उसके लिए केजरीवाल पंजाब में आकर लोगों को जवाब दें। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आप दो-दो करोड़ रुपये लेकर टिकटें बेच रही है, इसका जवाब पंजाब के लोगों को दे। चीमा ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली में कोई काम नहीं किया है। दिल्ली नर्क बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पांच मंत्रियों समेत 13 आम आदमी पार्टी के विधायकों पर मामले दर्ज हो चुके है और उन पर संगीन आरोप लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि केजरीवाल पहले दिल्ली में लोगों से माफी मांगे ओर इस के बाद कहीं भी जाएं। अन्य सवाल के जवाब में कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं की जो बातें खुल कर सामने आ रही हैं, वह शर्मनाक हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में यह बात जोर से चल रही है कि आम आदमी पार्टी के नेता यहां पर भी गलत काम कर रहे हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed