फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Aam Aadmi Party's victory is a victory for the development of Punjab: Harchand Singh Barsat

आम आदमी पार्टी की जीत पंजाब के विकास की जीत: बरसट

Fri, 19 Dec 2025 06:59 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 06:59 PM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party's victory is a victory for the development of Punjab: Harchand Singh Barsat
पटियाला। आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रदेश महासचिव और पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों में आम आदमी पार्टी को मिली भारी जीत ने पार्टी के कार्यों पर जनता की मुहर लगा दी है। उन्होंने चुनाव परिणामों पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह समर्थन पंजाब सरकार की कार्यप्रणाली और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में किए गए कार्यों पर लोगों की संतुष्टि को दर्शाता है। बरसट ने पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, राज्य प्रधान अमन अरोड़ा और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने स्वास्थ्य, शिक्षा, बेरोजगारी और नशा मुक्त पंजाब जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। बरसट ने कहा कि भविष्य में आम आदमी पार्टी पंजाब के सर्वांगीण विकास और लोगों की भलाई के लिए निरंतर काम करती रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed