फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   A young woman died after an e-rickshaw overturned.

Patiala News: ई-रिक्शा पलटने से युवती की मौत

Fri, 19 Dec 2025 07:01 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 07:01 PM IST
विज्ञापन
A young woman died after an e-rickshaw overturned.
तरनतारन। जिले में एक दुखद सड़क हादसे में 29 वर्षीय युवती की मौत हो गई। वीरवार शाम को रमनदीप कौर नाम की युवती दवा लेकर घर लौट रही थी, तभी उसकी ई-रिक्शा संतुलन खोकर पलट गई। यह हादसा तरनतारन के सरहाली रोड पर स्थित सिग्मा स्कैन सेंटर के पास हुआ। रमनदीप कौर रोडूपुरा मोहल्ला निवासी हरदीप सिंह की बेटी थी। हादसे के बाद वह ई-रिक्शा के नीचे दब गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिटी थाना तरनतारन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी सिटी सुखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed