फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   संगरूर में तीन हजार रिश्वत लेता पटवारी काबू

संगरूर में तीन हजार रिश्वत लेता पटवारी काबू

Fri, 20 Sep 2013 05:39 AM IST
Patiala
Patiala Updated Fri, 20 Sep 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
पटियाला। विजिलेंस ब्यूरो पटियाला ने संगरूर में एक पटवारी को इंतकाल दर्ज करने के लिए तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपी पटवारी के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विजिलेंस ब्यूरो पटियाला के इंस्पेक्टर गुरचरन सिंह के मुताबिक परमजीत सिंह पटवारी माल हलका अकबरपुुर छन्ना, सब तहसील अहमदगढ़, जिला संगरूर ने शिकायतकर्ता दीदार सिंह निवासी गांव महेरना खुर्द, सब तहसील अहमदगढ़, जिला संगरूर का इंतकाल दर्ज करने के बदले में पांच हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। इसमें पटवारी परमजीत सिंह ने शिकायतकर्ता से मौके पर एक हजार रुपये ले लिए थे। लेकिन शिकायतकर्ता के आग्रह पर पटवारी चार हजार की जगह तीन हजार रुपये लेने पर राजी हो गया।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को सब तहसील अहमदगढ़ के पटवारखाने में शिकायतकर्ता से तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस मौके पर सरकारी गवाह डॉ. राजीव ग्रोवर वेटरनरी अफसर पीएएचएस-1 मसींगन और गुरमेल सिंह वेटरनरी इंस्पेक्टर सीवीएच धवलान जिला पटियाला मौजूद थे। आरोपी पटवारी के खिलाफ थाना विजिलेंस ब्यूरो फेस दो पटियाला में 1, 13 (2) 1988 पीसी एक्ट तहत केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed