{"_id":"108-38632","slug":"Patiala-38632-108","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीसों में वृद्धि के खिलाफ जत्थेबंदियां एकजुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीसों में वृद्धि के खिलाफ जत्थेबंदियां एकजुट
Patiala
Updated Thu, 20 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला। पंजाबी यूनिवर्सिटी की ओर से फीसों में बढ़ोतरी के खिलाफ यूनिवर्सिटी की छह विद्यार्थी जत्थेबंदियां एकजुट हो गई हैं। उन्होंने एक कमेटी का गठन किया है। यह जत्थेबंदियां बुधवार को इस मुद्दे को लेकर वीसी डा. जसपाल सिंह की गैरहाजिरी में रजिस्टरार डा. एएस चावला से मिलीं। इस दौरान रजिस्टरार ने विश्वास दिलाया कि वीसी के वापस आने पर इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार होगा और जो भी फैसला होगा, वह विद्यार्थियों के हक में ही होगा। गौरतलब है कि हाल ही में पीयू की ओर से रिअपीयर, रिइवेल्यूएशन, त्रुटि फीस, रि-चेकिंग और फार्मों की फीस बढ़ाई गई है।
विद्यार्थी नेताओं जीवनजोत सिंह, आकाशदीप सिंह ने बताया कि फिलहाल विद्यार्थी वर्ग फीसों की वृद्धि के मामले पर पीयू प्रशासन के रूख का इंतजार करेगा। अगर पीयू प्रशासन ने बातचीत के बाद फैसला उनके खिलाफ लिया, तो फिर आंदोलन छेड़ा जाएगा। यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक विद्यार्थियों को इंसाफ नहीं मिलता। इस मौके पर इंद्रजीत सिंह, गगनदीप सिंह, जगजीत सिंह, दविंदर बाबा, गुरप्रताप सिंह, सुखदेव सिंह आदि मौजूद रहे।