फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   एसओएस बालग्राम के बच्चों को डेढ़ लाख की मदद

एसओएस बालग्राम के बच्चों को डेढ़ लाख की मदद

Sat, 06 Apr 2013 05:30 AM IST
Patiala
Patiala Updated Sat, 06 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
राजपुरा। एसओएस बालग्राम के गोद लिए 23 बच्चों को स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के चीफ जनरल मैनेजर पुखराज कंठेर और जीएम दीपक प्रसाद वर्मा की तरफ से शुक्रवार शाम 1 लाख 65 हजार 600 रुपये की राशि का चेक सहायता स्वरूप दिया गया। इस मौके पर पुखराज कंठेर ने बताया कि माता-पिता के प्यार की छांव तले बच्चा जिंदगी की चुनौतियों का सामना करना सीखता है लेकिन उन बच्चों का क्या होता होगा जिनके सिर से मां-बाप का साया उठ जाता है। ऐसे ही बेसहारा बच्चों का सहारा बनने वाली एसओएस बालग्राम की जितनी भी सराहना कि जाए उतनी कम है। पुखराज कंठेर ने बताया कि एसबीओपी की तरफ से जो 23 बच्चे गोद लिए गए हैं उनका खर्च तो हर वर्ष बैंक की टीम की तरफ से दिया जा रहा है और वह जल्द ही एसओएस बालग्राम के बारे में अपने उच्चाधिकारियों से बात कर और भी बच्चे गोद लेने की बात करेंगे। इस अवसर पर एसबीओपी राजपुरा शाखा के पीआरओ वी पी गुप्ता, एसओएस के डायरेक्टर राकेश सिन्हा, मैडम सुनीता कौल, प्रबंधक लखविन्द्र सरीन आदि के अलावा ग्राम का पूरा स्टाफ मौजूद था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed