फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   जलाई गई लड़की की चंडीगढ़ में मौत

जलाई गई लड़की की चंडीगढ़ में मौत

Mon, 18 Feb 2013 05:30 AM IST
Patiala
Patiala Updated Mon, 18 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
पटियाला। नाभा के गांव वजीदपुर में मोबाइल चोरी के आरोप में घर में घुसकर जिंदा जलाई गई 20 साल की युवती मनप्रीत कौर ने शनिवार रात इलाज के दौरान चंडीगढ़ में मौत हो गई। लड़की की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी तीनों महिलाओं के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है मगर खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई थी।
विज्ञापन

लड़की के पिता सुरजन सिंह ने बताया कि शनिवार रात साढ़े दस बजे इलाज के दौरान मनप्रीत की चंडीगढ़ में मौत हो गई। उसे करीब सौ फीसदी बर्न की स्थिति में कुछ दिन पहले पटियाला के राजेंद्रा अस्पताल से चंडीगढ़ पीजीआई रैफर किया गया था। एसपी (डी) प्रितपाल सिंह थिंद ने इस बात की पुष्टि की कि लड़की की मौत हो जाने के बाद आरोपी महिलाओं वीरपाल कौर, मुख्तियार कौर और तरनप्रीत कौर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। इससे पहले लड़की के बयान पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


खुद आग लगाई : पुलिस
अब इस केस में पुलिस कह रही है कि लड़की ने खुद ही आग लगाई थी। वह मोबाइल चोरी के आरोपों से काफी आहत व गुस्से में थी। एसपी (डी) प्रितपाल सिंह थिंद से जब अमर उजाला ने बात की, तो उन्होंने कहा कि इस केस की अब तक की जांच में साफ हुआ है कि लड़की ने खुद आग लगाई थी, न कि उसे किसी ने आग लगाई थी। उन्होंने कहा कि इस बात को साबित करने के लिए पुलिस के पास गवाह भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मामले को दबा रही है : पिता
लड़की की मौत से बुरी तरह से टूट चुके पिता सुरजन सिंह ने कहा कि अगर केस की आरोपी महिलाओं को जल्द गिरफ्तार न किया गया, तो संबंधित थाने का घेराव किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि केस को दबाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन वह अपनी लड़की के लिए इंसाफ लेकर रहेंगे। साथ ही सुरजन सिंह ने पुलिस की इस बात से साफ इनकार किया कि उनकी लड़की ने खुद अपने आप को आग लगाई है। उन्होंने कहा कि वारदात वाले दिन लड़की ने राजेंद्रा अस्पताल में इलाज के दौरान सदर थाना के इंचार्ज जसवंत सिंह की मौजूदगी में बयान दिए थे, जिसमें उसने उक्त सभी महिलाओं पर उसे आग लगाने की बात कही थी। फिर अब पुलिस कैसे कह सकती है कि आग लड़की ने खुद लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed