{"_id":"108-31342","slug":"Patiala-31342-108","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के साथ की धोखाधड़ी, तीन पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक के साथ की धोखाधड़ी, तीन पर मामला दर्ज
Patiala
Updated Sat, 15 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी गोबिंदगढ़ (फतेहगढ़ साहिब)। मंडी गोबिंदगढ़ के थाना डिवीजन नंबर 2 में पुलिस ने एक महिला सहित तीन व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान सौरभ गोयल व वीनस गोयल पुत्र सुभाष गोयल और वनीता गोयल पत्नी सुभाष गोयल निवासी सेक्टर-5 मंडी गोबिंदगढ़ के रूप में हुई है। यह मामला स्टेट बैंक आफ इंडिया के मैनेजर की शिकायत पर दर्ज किया गया है। बैंक मैनेजर ने कहा कि आरोपियों ने उनकी ब्रांच से 6.25 करोड़ रुपये की लिमिट बनवाई थी। यह लिमिट उन्होंने अपनी अचल संपत्ति पर बनवाई हुई थी। आरोपियों ने न केवल लिमिट के पैसे हड़प लिये बल्कि अपनी संपत्ति भी बेच दी।
विज्ञापन